2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में तनाव के बाद अब सामने आया राजस्थान के डीजीपी का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर फैली ये अफवाह सच नहीं

Jaipur News: जयपुर में सुभाष चौक इलाके में इकबाल नाम के युवक की हत्या के बाद अब रामगंज और परकोटे के अन्य बाजारों में तनाव के हालात हैं। कई थानों के पुलिस जाब्त के साथ ही पुलिस लाइन का जाब्ता और एसटीएफ की टीमें लगी हुई हैं।

2 min read
Google source verification
jaipur_me_tanav.jpg

Jaipur News: जयपुर में सुभाष चौक इलाके में इकबाल नाम के युवक की हत्या के बाद अब रामगंज और परकोटे के अन्य बाजारों में तनाव के हालात हैं। कई थानों के पुलिस जाब्त के साथ ही पुलिस लाइन का जाब्ता और एसटीएफ की टीमें लगी हुई हैं। इस बीच अब डीजीपी उमेश मिश्रा का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि पुलिस मुख्यालय से इस पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। माहौल खराब करने वालों पर पूरी नजर है और पुलिस ड्रोन कैमरे उड़ाकर भीड़ में माहौल खराब करने वालों को सर्च कर रही है। हांलाकि अब पूरा घटनाक्रम काबू कर लिया गया है और मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर के सुभाष चौक में युवक की हत्या के बाद तनाव के हालात, भीड़ बढ़ती देख रामगंज बाजार किया गया बंद

इस बीच सोशल मीडिया पर अलग अलग मैसेज किए जा रहे हैं जिससे पेनिक कम होने की जगह बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर रामगंज और आसपस के क्षेत्र में कर्फ्यू लग जाने के मैसेज चल रहे हैं। जबकि कोई कर्फ्यू नहीं लगा हुआ है। पूरा बाजार खुला है। बस बाजार में भीड़ होने के कारण पुलिस ने आसपास के अन्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया है। हांलाकि कई स्कूलों से अभिभावकों को मैसेज मिल रहे हैं कि वे अपने बच्चों को लेने के लिए खुद आएं, स्कूल बस या ऑटो में बच्चों को नहीं भेज जाएगा। परकोटे के आसपास दो दर्जन से भी ज्यादा बड़े स्कूल हैं जिसमें परकोटा क्षेत्र में रहने वाले बच्चे पढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर में युवक की हत्या के बाद तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, देखें तस्वीरें

उधर इस पूरे मामले में गहलोत सरकार ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा संविदा पर नौकरी और डेयरी बूथ देने का भी एलान किया गया है। विधायक अमीन कागजी ने बताया सरकार से आश्वासन मिला है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। सीएम गहलोत ने जनता से शांति की अपील की है।

Story Loader