5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Breaking News : जयपुर में बड़ा Accident, दो लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

Jaipur Crime news in hindi : बीच सड़क पर एक के बाद एक भिड़े वाहन

Google source verification

जयपुर

image

Deepshikha

Jul 16, 2019

जयपुर. जयपुर में मंगलवार शाम दोपहर जेएलएन मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। जेडीए सर्कल के पास तेज रफ्तार कार ने आगे खड़े दो दुपहिया वाहनों और एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो मोटरसाइकिल चालक हवा में उछलकर बीच चौराहे पर जा गिरे।घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर घायल हो गए।

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दुर्घटना थाना पूर्व ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतकों में एक आगरा रोड जामडोली निवासी 25 वर्षीय पुनीत कुमार पुत्र राजकुमार पाराशर था, वहीं दूसरे मृतक की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। पुलिस के अनुसार दूसरा अज्ञात मृतक करीब 35 वर्ष का है।


दुर्घटना थाना पूर्व पुलिस ने बताया कि मंगलवार करीब साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी चपेट में आगे खड़े दो तीन दुपहिया वाहन भी चपेट में आ गए। दुर्घटना में छह लोगों के घायल होने और एक व्यक्ति के गंभीर हालत होने की सूचना है। लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को दुर्घटना पुलिस को सूचना दी। घायलों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद जेएलएन मार्ग पर लम्बा जाम लग गया, जिसे यातायात पुलिस ने खुलवाया।