
जयपुर।
धन दुगना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले जीजा-साली को गुरुवार को आमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को 29 दिसंबर तक रिमांड पर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी समीउल्ला बेग व रेहाना बेग स्वेज फार्म सोढ़ाला निवासी है। मामले में पिछले साल नाई की थड़ी निवासी नसीम खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक आरोपियों ने टोंक फाटक के पास एक ऑफिस खोल रखा था। जहां धन दुगना करने का झांसा देकर उससे 43 हजार रुपए हड़प लिए। बाद में रकम भी नहीं लौटाई।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बजाज नगर और नाहरगढ़ थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, समीउल्ला पूर्व में गिरफ्तार हो गया था, और जमानत पर रिहा हो गया था।
... इधर, खरड़ बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधडी
खरड़ बेचने के नाम पर चार लाख रुपए की धोखाधडी का मामला सामने आया है। शहर के प्रतापनगर थाना इलाके में खरड़ बेचने के नाम पर एक व्यापारी से चार लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस के अनुसार जगतपुरा निवासी अनिल ने मामला दर्ज करवाया कि उसे श्यामसुंदर ने सस्ते में खरड दिलाने का वादा किया था और उससे खरड़ के लिए चार लाख रुपए भी ले लिए।
रुपए लेने के बाद आरोपित कुछ दिन तक तो बहाना बनाता रहा और फिर उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पर उसे ठगी का पता चला। आरोपित ने न तो उसे खरड़ दी और न ही रुपए वापस लौटा रहा है। रुपए मांगने पर आरोपित उसे धमकी भी दे चुका है।
Published on:
28 Dec 2018 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
