28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित, कांग्रेस राज में महिलाओं पर अपराध बढ़े: दीप्ति रावत

प्रदेश में महिला अत्याचार और बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर भाजपा ने एक बार फिर गहलोत सरकार पर हमला बोला है।

2 min read
Google source verification
photo_2023-04-30_18-22-59.jpg

जयपुर। प्रदेश में महिला अत्याचार और बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर भाजपा ने एक बार फिर गहलोत सरकार पर हमला बोला है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अपराध रोकने में गहलोत सरकार पूरी तरह से विफल है।

दीप्ति रावत ने रविवार को बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां पर महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं, महिलाएं बिना खौफ के नौकरी करती हैं। खुलेआम घूम सकते हैं उन्हें किसी बात का डर नहीं लगता है जहां जहां भी भाजपा की सरकार है वहां पर इसी तरह का माहौल है। उत्तर प्रदेश में जो माहौल पहले था वह अब नहीं है अब महिलाएं बेखौफ होकर कहीं भी आ जा सकती हैं।

महिलाओं और बच्चियों के लिए प्रधानमंत्री ने सोचा
दीप्ति रावत ने कहा कि देश में रहने वाली प्रत्येक महिला और बच्चियों की फिक्र केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है जो महिलाएं पहले खुले में शौच जाती थी। उनके लिए शौचालय बनवा कर दिए हैं। जो महिलाएं लकड़ियां जलाकर अपनी आंख जलाते थी उनके लिए उज्ज्वला योजना चलाई है। आर्मी स्कूलों में बच्चियों के लिए एडमिशन शुरू किए गए हैं। कांग्रेस ने आज तक भी महिलाओं और बच्चों के हित के लिए कोई काम नहीं किए हैं।

गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े
दीप्ति रावत ने कहा कि गहलोत सरकार के साढ़े 4 साल के शासन में महिलाओं और बच्चियों पर अपराध के रिकॉर्ड मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2018 से लेकर दिसंबर 2022 तक महिला अत्याचार के मामले 26000 राजस्थान में दर्ज हुए हैं। 2020 में बलात्कार के मामलों में 20 फ़ीसदी बढ़ोतरी हुई है और 2020 में ही 510 बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं, छेड़छाड़ के 36 हजार से ज्यादा घटनाएं राजस्थान में हुई है राजस्थान सरकार के संरक्षण में अपराधी फल फूल रहे हैं उन्होंने कहा कि राजस्थान की आधी आबादी ने तय कर लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना है।

कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं
दीप्ति रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है कांग्रेस पार्टी में ऊपर से ही आदेश जारी होते हैं और नीचे तक वही आदेश चलते हैं जबकि भाजपा लोकतंत्र और सबको अपनी बात कहने की आज़ादी है।