5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों का खर्च फिर भी पानी को तरसे शहरवासी

बालावाला पर बिजली फॉल्ट के कारण शहर के बड़े हिस्से को नहीं मिला पानी
2 min read
Google source verification
phed

करोड़ों का खर्च फिर भी पानी को तरसे शहरवासी

जयपुर
शहर की चारदीवारी के साथ ही अधिकांश दूसरे हिस्सों में सोमवार को घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। घरों में पानी नहीं पहुंचने से हजारों लोगों को परेशान होना पड़ा। बीसलपुर बांध से पानी की आवक के बावजूद बालावाला में बिजली का फॉल्ट आने की वजह से शहर में बीसलपुर पानी से होने वाली पेयजल सप्ताई प्रभावित हुई। सुबह होने वाली सप्लाई नहीं हो सकी। अब मंगलवार को ही पेयजल आपूर्ति फिर से बहाल होने का दावा जलदाय विभाग के अफसरों ने किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीसलपुर से शहर में सप्लाई के लिए बालावाला हैडवर्क्स से पम्पिंग के जरिए शहर में सप्लाई के लिए पानी भेजा जाता है लेकिन बिजली फॉल्ट के चलते बालावाला हैडवर्क्स पर पंप नहीं चले और पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण शहर के अधिकांश हिस्से में लोगों को सुबह की सप्लाई का पानी नहीं मिला। शाम की सप्लाई भी प्रभावित हुई। हालांकि जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता दिनेश सैनी के मुताबिक सिर्फ चारदीवारी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बिजली फॉल्ट के चलते पानी नहीं मिलने से प्रभावित हुई। सैनी ने बताया कि सुबह करीब चार बजे बालावाला पर इंटरनल सप्लाई में फॉल्ट आने से पंप नहीं चल पाए और शहर को दोपहर तक पानी सप्लाई नहीं किया जा सका। हालांकि दोपहर तक इस फॉल्ट को ठीक करवा दिया गया था।

करोड़ो खर्च फिर भी ऐसा
दरअसल, पिछले साल 11 अगस्त को इसी तरह का फॉल्ट हुआ था। कई बार इस तरह की घटना होने से जलापूर्ति प्रभावित हो चुकी है। इस साल भी 14 मार्च को ट्रांसफॉर्मर में खराबी के चलते शहर को पानी नहीं मिल पाया था। जबकि इस हैडवर्क्स के मैंटीनेंस और आॅपरेटिंग पर करीब 10 करोड़ रुपए का खर्चा सालाना खर्च किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी कई बार परेशानी होने से लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान होना पड़ता है।
ऐसे होती है पेयजल आपूर्ति
बालावाला हैडवर्क्स में टर्मिनल वायर जलने से यहां पंप हाउस से जवाहर सर्किल, मानसरोवर, रामनिवास बाग, सैंट्रल पार्क, मानसरोवर और अमानीशाह हैडवर्क्स पर पानी आपूर्ति की जाती है। फिर यहां सीडब्ल्यूआर से शहर में पेयजल सप्लाई की जाती है। ऐसे में जहां ओवर हेड यानि टंकियों में पानी था सिर्फ वहीं पानी की आपूर्ति की गई। गौरतलब है कि शहर का करीब 70 फीसदी एरिया पेयजल सप्लाई लाइनों से जुड़ा हुआ है जबकि 30 फीसदी हिस्सा अभी तक सरकारी जलापूर्ति से वंचित हैं।

घरों में आया काले रंग का पानी
शहर में बरसात की शुरूआत के साथ ही आपूर्ति में गंदा पानी आने की शिकायत बढ़ने लगी हैं। कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन और आमेर रोड पर गंदा पानी आने की शिकायतें सामने आईं थी। अब दिल्ली दिल्ली रोड पर पंजाबी कॉलोनी और सूरज कॉलोनी क्षेत्र में जलदाय विभाग की आपूर्ति में गंदा पानी आया। घरों में जब काले रंग का पानी आया तो लोग हैरत में पड़ गए। बाद में इसकी शिकायत भी की। कई घरों में आपूर्ति का कनेक्शन सीधे ही पानी के टैंक से जुड़ा होने के कारण टैंक का साफ पानी भी गंदा हो गया। स्थानीय निवासी सिकंदर और अंसार ने बताया कि दो दिन पहले भी बेनीवाल कांटा क्षेत्र में गन्दा पानी आया था।