
जीरे का तड़का महंगा, 15 फीसदी तक हुआ महंगा, उत्पादन घटकर 50 लाख बोरी रहने का अनुमान
बेमौसम बारिश ने सब्जियों से लेकर मसालों तक का जायका बदल दिया है। लगातार दामों में आ रही तेजी के कारण लोगों ने अब इसका विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुई बारिश ने जीरे की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है और पिछले एक महीने में जीरा 15 फीसदी महंगा हो चुका है। इस समय हाजिर बाजार में जीरा बढ़कर 30 से 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल और वायदा बाजार में 35,300 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। खुदरा बाजार में जीरे के दाम अभी 470 से 480 रुपए प्रति किलो चल रहे है।
बारिश और ओले की पड़ी मार
मसाला व्यापारी रामअवतार अग्रवाल का कहना है कि हाल ही बारिश और ओले की जीरे पर बड़ी मार पड़ी है। ओले से करीब 40 फीसदी और तेज बारिश से करीब 30 फीसदी फसल नष्ट हो गई है। इस कारण जीरा उत्पादन घटकर 50 लाख बोरी रह जाने का अनुमान है, जबकि पहले 70 लाख बोरी जीरा होने की उम्मीद लगाई जा थी। गुजरात में इस बार जीरा 5.80 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले साल के 6.29 लाख टन उत्पादन से 7.79 फीसदी कम है।
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए लाभदायक
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए जीरे का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं यदि आपको कब्ज, अपच जैसी परेशानियाँ रहती हैं तो भी आप जीरे को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं । जीरे को तो शामिल करें हीं वहीं आप जीरे के पानी का भी सेवन कर सकते हैं। पेट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो जीरे का सेवन बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, अक्सर व्यक्तियों को पेट से जुड़ी कोई न कोई परेशानी बनी ही रहती है, ऐसे में जीरे के इस्तेमाल से पेट साफ़ हो जाता है, वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है, इसलिए जीरे का इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं।
Published on:
10 Apr 2023 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
