
आसमान छू रहे हैं सब्जियों के दाम, बेमौसम बरसात ने बढ़ाया जेब का बोझ
बेमौसम बारिश लोगों को भले ही अच्छी लग रही हो, लेकिन ये बारिश अब जेब ढ़ीली कर रही है। इस बेमौसम बारिश ने सब्जियों के दामों को दोगुने से भी ज्यादा महंगा कर दिया है। टिंडा, अदरक और नींबू की कीमतें तो 160 रुपए तक पहुंच गई है। बाजार में इस वक्त कोई भी सब्जी 40 रुपए से नीचे नहीं है।
फसल खराब, दाम दोगुने
जयपुर सब्जी थोक विक्रेता संघए मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना है कि बेमौसम बरसात ने फल और सब्जियों की कीमतों में आग लगा दी है। बारिश से पहले टमाटर 20 रुपए प्रति किलो बिक रहा था जो अब 35 से 40 रुपए प्रति किलो हो गया। अदरक और नींबू का भाव 80 से 100 रुपए प्रतिकिलो जो अब बढ़कर 160 से 200 रुपए पर पहुंच गए हैं। हरी मिर्ची 20 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 40 रुपए प्रति किलो बिक रही है। सेब के दाम 80 से 100 रुपये चल रहे थेए अब बढ़कर 150 से 200 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।
अनाज की कीमतें में भी तेजी
बेमौसम हो रही बारिश ने फसलों को पहुंचाया है। फल.सब्जियों के दाम के दाम तो बढ़े ही है लेकिनए बारिश लंबे वक्त तक आपको महंगाई से झुलसा सकती है। किसान इस बारिश से परेशान हैं। खेतों में लदी फसलें बर्बाद हो गई हैए जाहिर सी बात है कि इसका असर अनाज की कीमतों पर पड़ेगा। यानी जो बारिश आपको अभी मजे दे रही हैए गर्मी से राहत दे रही हैए वो आपकी जेब में आग लगाने का काम कर रही है।
Published on:
8 Apr 2023, 2:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.