14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई: अवैध बजरी के 9 डम्पर-ट्रेलर और 4 ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Aug 08, 2018

जयपुर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी शहर में बजरी के ट्रक पहुंचने का सिलसिला जारी है। जयपुर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आए दिन बजरी से भरे हुए ट्रक व ट्रेक्टर,ट्रोले पकड़े जा रहे हैं। जिसके बाद अब सवाल ये उठने लगा है कि सुप्रीम कोर्ट की बजरी खनन पर लगाई रोक के बावजूद भी आखिर जयपुर में बजरी कैसे पहुंच रही है। जयपुर के शिवदासपुरा थाना में फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है।


जयपुर के शिवदासपुरा थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए चार डम्पर, पांच ट्रेलर व चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर पांच वाहन चालकों को पकड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई की सूचना माईनिंग विभाग को दे दी है। इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में खलबली मच गई।

READ: इस तरह एसीबी के जाल में फंसी महिला सब इंस्पेक्टर, बबीता पर पहले भी लगते रहे हैं आरोप

पुलिस के अनुसार देर रात गश्त के दौरान सांभरिया रोड से तीन डम्पर जब्त कर दो चालक पकड़े है। इसके अलावा बागड़ोली से चार ट्रेलर व चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर तीन वाहन चालकों को पकड़ा है। इसके अलावा टोंक रोड़ से एक डम्पर व एक ट्रेलर जब्त किया है। एसआई प्रेमसिंह ने बताया कि रात को गश्त के दौरान अवैध बजरी का परिवहन कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की सूचना खनन विभाग को दे दी है।

READ: डॉग शो मेलिनोईस में डॉग्स के हैरतअंगेज प्रदर्शन देख दर्शकों ने दबा लीं दातों तले उंगलियां

वहीं खबरों की माने तो स्थानीय पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत के चलते सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद भी बजरी शहर में पहुंचने का सिलसिला जारी हैं। ऐसा कहा जा रहा है की मिलीभगत के कारण ही खनन माफियाओं में पुलिस का कोई खौफ नहीं है तथा बजरी खनन माफिया के अवैध बजरी खनन का कारोबार लगातार जारी है।