10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की 500 वेबसाइट पर साइबर हमला

भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद हिंसा और प्रदर्शन के बीच मंगलवार को देश में बड़ा साइबर हमला हुआ। देश की 500 से ज्यादा वेबसाइट को हैक कर लिया गया। इनमें महाराष्ट्र पुलिस की साइट समेत तीन सरकारी साइटें भी शामिल हैं। साइट पर हैकर्स के मैसेज में लिखा था कि भारत सरकार, मुस्लिमों से माफी मांगो। मामले में मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों पर शक जताया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद हिंसा और प्रदर्शन के बीच मंगलवार को देश में बड़ा साइबर हमला हुआ। देश की 500 से ज्यादा वेबसाइट को हैक कर लिया गया। इनमें महाराष्ट्र पुलिस की साइट समेत तीन सरकारी साइटें भी शामिल हैं। साइट पर हैकर्स के मैसेज में लिखा था कि भारत सरकार, मुस्लिमों से माफी मांगो। मामले में मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों पर शक जताया गया है।

महाराष्ट्र साइबर सेल के एडीजी मधुकर पांडेय ने बताया कि यह हमला सुबह 4 बजे हुआ। हमने कई वेबसाइट्स को बहाल कर लिया है और कई पर काम चल रहा है। निजी यूनिवर्सिटीज की वेबसाइट्स को भी हैक किया गया है। हैक की गई वेबसाइट 500 से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों के नाम सामने आ रहे हैं। यह गिरोह भारत में सक्रिय है या नहीं, इस बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने राज्य की साइबर सेल को जांच के आदेश दिए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, वेबसाइट खोलने पर स्क्रीन पर संदेश था, हैक बाई वन हैट साइबेज, टीम। नमस्कार भारत सरकार, सभी को नमस्कार। तुम बार-बार इस्लाम में अड़चन लाते हो, आप में सहनशीलता नहीं दिखाई देती? जल्द विश्व के मुस्लिमों से माफी मांगों तब तक हम शांत नहीं रहेंगे।

पैगंबर पर की थी टिप्पणी

भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के इस्लाम के आख़िरी पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी देने को लेकर कूटनीतिक मुश्किलों का सामना कर रही है। नूपुर शर्मा ने टिप्पणी क़रीब दस दिन पहले एक भारतीय टीवी चैनल में हुई डिबेट में की थी। इस पर भारतीय मुसलमानों और 12 से अधिक देशों में आपत्ति जताई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग