8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आपके पास बैंक एटीएम वेरिफिकेशन के लिए फोन आया ? सावधान!

जयपुर में साइबर क्राईम की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन साइबर ठग किसी ने किसी तरीके से लोगों के खातों की जानकारी जुटाते है और फिर खाते से नकदी पार कर फरार हो जाते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Aalok Sharma

•

Updated: 7 Dec 2015, 6:13 PM IST

जयपुर में साइबर क्राईम की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन साइबर ठग किसी ने किसी तरीके से लोगों के खातों की जानकारी जुटाते है और फिर खाते से नकदी पार कर फरार हो जाते है। कई बार ठग बैंक कर्मचारी बनकर एटीएम वैरिफिकेशन के लिए फोन करते हैं और जानकारी लेकर ठगी कर डालते हैं। हालकी ऐसी कई वारदातों का पुलिस खुलासा कर चुकी है। लेकिन इन वारदातों पर पूरी तरह फिलहाल अकुंश नहीं लग पाया है। ऐसी ही दो वारदाते शहर में देखने का मिली है। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर एटीएम बूथ से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए है।

गुम हुए एटीएम से लाखों की ठगी
करधनी थाना इलाके में शातिर बदमाश ने गुम हुए एटीएम कार्ड से लाखों की नकदी निकाली और फरार हो गया। पीड़ि़त को वारदात की जानकारी पास बुक में एन्ट्री करवाने के बाद चली। इस पर पीड़ि़त ने थाने पहुंच अज्ञात बदमाश के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया।

online fraud

पुलिस के अनुसार रिद्वी सिद्वी नगर कालवाड रोड निवासी बिशन सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि उसका एसबीबीजे बैंक में खाता है। आरोप है कि नम्बर माह में उसका एटीएम कही गुम हो गया था। लेकिन उसने इसकी जानकारी बैक में नही दी। जिसके बाद किसी अज्ञात नकबजन ने उसके एटीएम कार्ड से 14 नवंबर से 17 नवंबर के बीच अलग -अलग बार में एक लाख 48 हजार की नकदी निकाल ली। मामले की जानकारी मिलने के पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्रेडिट से ऑन लाइन शॉपिग
शास्त्री नगर थाना इलाके में शातिर बदमाश ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कॉल कर क्रेडिट का वैरिफिकेश का झांसा दे पीड़ि़त से उसकी जानकारी ली और फिर हजारों की ऑन लाईन शॉपिग कर ली। पीड़ि़त को वारदात की जानकारी उसके मोबाइल पर आए मैसेज से चली। जिसके बाद पीड़ि़त ने थाने पहुंच मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार मुखर्जी कॉलोनी आशीष कुमार ने मामला दर्ज कराया है कि गत शनिवार को किसी अज्ञात बदमाश ने उसके मोबाइल पर कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड की वैरिफिकेश का झांसा दे उसे कार्ड के पिन नंबर पूछे। इस पर पीड़ि़त आरोपी के झांसे में आ गया और कार्ड के पिन नंबर दे दिए।

जिसके कुछ बाद उसके मोबाइल पर 81 सौ रुपए की ऑन लाइन खरीदारी करने का मैसेज आया। इस पर पीड़ि़त ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ उसके मोबाइल नंबर के आधार पर ठगी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।