8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक या मेल आईडी का पासवर्ड दूसरे को बताना पड़ सकता है महंगा

जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में साइबर क्राईम का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ि़त ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ जी मेल व फेसबुक अकाउंट के पासवर्ड चोरी करने व अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Aalok Sharma

•

Updated: 11 Dec 2015, 4:23 PM IST

जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में साइबर क्राईम का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ि़त ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ जी मेल व फेसबुक अकाउंट के पासवर्ड चोरी करने व अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना अधिकारी संजय शर्मा ने बताए अनुसार जनपथ निर्माण नगर निवासी मनोज कुमार ने मामला दर्ज कराया है कि किसी अज्ञात बदमाश ने उसकी फेसबुक व जी मेल अकाउंट का पासवर्ड चोरी कर लिया और फेसबुक से अश्लील चैटिंग कर रहा है।

बताया जा रहा है कि पीडि़त को घटना की जानकारी उसके दोस्तों से पता चली । पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।