5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइबर ठगों की बढ़ी हिम्मत, अब इस ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी को ही लगाया चूना

विशेष अपराध एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
online shopping

साइबर ठगों की बढ़ी हिम्मत, अब इस ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी को ही लगाया चूना

जयपुर. विशेष अपराध एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट से ठगी कर खरीदारी करने वाले 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगों के पास से शॉपिंग के काम में लिए जाने वाले 4 मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है।

साइबर थानाधिकारी संजय आर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ अग्रवाल (23) दौसा न्यू कॉलोनी, शुभम सिकरवार (23) धौलपुर, राजाखेड़ा और रिंकू मीणा (24) करौली निवासी हैं। तीनों मानसरोवर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। आर्य ने बताया कि 30.11.18 को फ्लिपकार्ट के संजय तिवाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कंपनी के 66 कस्टमर्स के डेटा से छेड़छाड़ कर लगभग 4 लाख रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग की गई और कंपनी के पे-लेटर ग्राहकों के सामान को स्वयं के लिए बुकिंग करवा प्राप्त भी कर लिया।

इस पर पुलिस ने जांच की तो सही पाया। पुलिस ने इस प्रकरण में गंगानगर के मुकेश शर्मा(21) और प्रतापनगर के पंकज कुमार बैरवा (19) को गिरफ्तार किया था। जांच में यह पाया कि कंपनी के डेटा कई हैकर्स की ओर से ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। कंपनी ने अपने पुराने ग्राहकों को पे-लेटर की सुविधा दी है। जिसमें ऐसे ग्राहक पांच हजार रुपए तक की ऑनलाइन खरीदारी उधार कर बाद में भुगतान कर सकते हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कंपनी के अलावा अन्य कंपनियों के डेटा भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी मुकेश और पंकज फ्लिपकार्ट कंपनी के कॉल सेंटर में काम करते थे। इन दोनों ने ही कस्टमर का डेटा मार्केट में बेचा है। उस मार्केट से सौरभ, शुभम और रिंकू ने डाटा खरीदकर ऑनलाइन शॉपिंग की है।