26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डी.बी. गुप्ता ने संभाला मुख्य सचिव का पदभार, भाजपा कार्यकाल में गुप्ता छठे मुख्य सचिव

डी.बी. गुप्ता ने संभाला मुख्य सचिव का पदभार, भाजपा कार्यकाल में गुप्ता छठे मुख्य सचिव  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

May 01, 2018

Chief Secretary Of Rajasthan

Chief Secretary Of Rajasthan

जयपुर

वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर रहे देवेंद्र भूषण गुप्ता को सोमवार को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। सचिव बनाने की घोषणा कल देर रात विभाग ने की। आज डीबी गुप्ता ने मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार संभाल लिया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डी.बी. गुप्ता ने सोमवार को शासन सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में एन.सी गोयल से मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 11 सितम्बर 1960 में जन्मे डी.बी गुप्ता 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। गुप्ता इससे पूर्व वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे । गुप्ता जयपुर के ही मूल निवासी हैं।


भाजपा कार्यकाल में गुप्ता छठे मुख्य सचिव

भाजपा के इस सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में गुप्ता छठे मुख्य सचिव होंगे। इससे पहले सीएस राजन दो बार मुख्य सचिव बने। वहीं राजीव महर्षि, ओ.पी.मीना, अशोक जैन और एनसी गोयल को यह पद मिल चुका है। गुप्ता के पास पर्याप्त समय है। वे सितम्बर 2020 में रिटायर होंगे। ऐसे में उनके पास लंबा समय है। प्रदेश में इस तरह का अवसर भी लंबे समय बाद किसी अफसर को मिला है। गुप्ता ने मुख्य सचिव को लेकर तैयारी पहले से ही शुरू कर दी थी।


मुख्य सचिव के रूप में एनसी गोयल का कार्यकाल महज चार महीने का रहा। आजादी के बाद पहला मौका है, जब प्रदेश में मुख्य सचिव का कार्यकाल महज चार महीने ही रहा। गुप्ता को भी को वरिष्ठता लांघकर सीएस बनाया गया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी आईएएस अधिकारी को वरिष्ठता लांघकर सीएस बनाया गया है। इससे पहले गोयल को भी वरिष्ठता लांघ कर सीएस बनाया गया था,तब भी डीबी गुप्ता का नाम चर्चा में रहा।


आखिरी समय तक बना रहा संशय

वरिष्ठता में एनसी गोयल के बाद डीबी गुप्ता का नंबर आ रहा है। हालांकि गोयल और गुप्ता के बीच में सुभाष चंद्र गर्ग और अशोक सिंघवी का नाम है, लेकिन सुभाष चंद गर्ग दिल्ली में तैनात हैं और सिंघवी पर खान घोटाले का केस चल रहा है। गोयल के सेवा विस्तार की चर्चा थी। इसी चर्चा के चलते गोयल की सेवानिवृत्ति को लेकर आखिरी समय तक संशय बना रहा। 11 सितंबर, 1960 को जन्मे डीबी गुप्ता 1983 बैच के आईएएस हैं। उन्होंने बीए ऑनर्स (अर्थशास्त्र) किया तथा अर्थशास्त्र में ही एमए की डिग्री ली है।


चार साल में छठा सीएस

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यभार संभालने के बाद गुप्ता छठे सीएस हैं। चार साल में राजीव महर्षि, सीएस राजन, ओपी मीना, अशोक जैन तथा निहालचंद गोयल सीएस रहे चुके हैं। गोयल के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और प्रतीक्षा सूची खत्म करने का उल्लेखनीय काम किया।