
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव भी संपन्न हो गए है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर भजनलाल शर्मा काबिज हो चुके है। लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी बहस जारी है। दौसा से भाजपा के सांसद उम्मीदवार कन्हैया लाल मीणा ने बयान देकर इस बहस को आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने सचिन पायलट और किरोड़ी लाल मीणा को सीएम बनाने की बात कही।
दूसरी ओर, हाल ही में सचिन पायलट ने एक इंटरव्यू के दौरान फिर से मानेसर कांड को याद किया। उन्होंने कहा कि पुराना इतिहास देख लीजिए। जब हम सत्ता में थे तो एक बार चुनाव में 51 और दूसरी बार 21 सीटें आई। कहीं न कहीं उनका इशारा मुख्यमंत्री पद की ओर था।
भाजपा के सांसद उम्मीदवार कन्हैया लाल मीणा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 'डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था। जबकि कांग्रेस ने सचिन पायलट के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था। भाजपा ने किरोड़ी लाल के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ा। कांग्रेस ने राजस्थान का चुनाव पायलट के नेतृत्व में लड़ा औऱ बहुमत आय़ा। निश्चित रूप से पायलट को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था'।
उन्होंने आगे कहा कि 'डॉक्टर साहब के नेतृत्व में अगर चुनाव लड़ते तो पार्टी उनका ध्यान रखती। अभी भी कोई पता नहीं है। पार्टी उनको अच्छा सम्मान देगी। अभी उनके पास मंत्री पद है। पार्टी पूरा सम्मान दे रही है'।
Published on:
10 May 2024 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
