6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालकटोरा में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

लापरवाही का आलम, पुलिस प्रशासन नहीं है गंभीर
2 min read
Google source verification
jaipur

तालकटोरा में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

जयपुर. शहर के परकोटा क्षेत्र में तालकटोरा में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हवामहल विधानसभा क्षेत्र के शंकर नगर निवासी राजू पुत्र हरभजन सिंह बेद के रूप में हुई है। तालकटोरा में कूदकर आत्महत्या करने की घटनाए पहले भी हो चुकी हैं। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से एक बार फिर यह मामला सामने आया है। पुलिस ने सरोवर से शव निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। तालकटोरा शहर के मशहूर पर्यटक स्थलों में से है, लेकिन यहां सुरक्षा के माकूल इंतजाम नहीं होने के कारण एेसी घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद इसके प्रशासन ने अब तक यहां सुरक्षा को लेकर गंभीर रवैया नहीं अपनाया है। इस घटना से एक बार फिर आसपास के लोगों ने तालकटोरा सरोवर के आस पास सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

आमेर थाना क्षेत्र में युवक की गला रेत कर हत्या
आमेर थाना क्षेत्र में नई माता मंदिर के सामने जाजोलाई की तलाई में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या करने का मामला भी सामने आया है। वारदात देर रात हुई बताई जा रही है। मृतक की पहचान मुकेश सैनी के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक मुकेश सैनी पाण्डली की ढाणी आमेर में रहता था। आमेर थाना अधिकारी नरेन्द्र मामले की जांच कर रहे हैं। वारदात का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। वैसे पुलिस के सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या की गई है। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवकों के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे इसलिए उन्होंने चाकुओं से गोद कर मुकेश की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तीनों ने पहले साथ में शराब पार्टी की और फिर दोनों ने मिलकर मुकेश की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार वालों से पूछताछ जारी है। मुकेश के दोस्तों और परिवार वालों से जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं।