11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन से पहले तीन बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत, भाई के शव से लिपटकर घंटो रोई बहनें, पिता की पहले हो चुकी मौत

Rajasthan News: लेकिन जब भाई का शव घर पहुंचा तो तीनों बहनों उसकी लाश से लिपटकर घंटो रोती रहीं।

2 min read
Google source verification
ajmer_news_photo_2023-08-23_08-20-12.jpg

pic

Rajasthan News : अजमेर के केकड़ी इलाके में 13 साल के बच्चे कि तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह घर में बिना बताए तालाब पर नहाने गया था। लेकिन इस दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह वापस बाहर नहीं आ सका और उसकी जान चली गई। केकड़ी इलाके की सदर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मरने वाला किशोर तीन बहनों का इकलौता भाई थी और रक्षाबंधन पर उसकी पंसद की राखी लाने के लिए तीनों बहनों में होड़ मची हुई थी। लेकिन जब भाई का शव घर पहुंचा तो तीनों बहनों उसकी लाश से लिपटकर घंटो रोती रहीं।

यह भी पढ़ें: नियति का क्रूर मजाक...रक्षाबंधन से ठीक पहले छह बहनों के इकलौते भाई की मौत, भाई का शव देखकर फट पडी बहनें, आंसू नहीं रोक सका पूरा गांव


केकड़ी सदर थाना इलाके के सूंपा गांव में यह हादसा हुआ। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाला तेरहल साल का किशोरी खुशीराम अपने कुछ साथियों के साब गांव के नजदीक ही तालाब में नहाने गया था। दोपहर में वह घर से चुपचाप निकला था और देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो मां और बहनें उसकी तलाश के लिए निकली। गांव के नजदीक तालाब के पास उसके कपड़े और चप्पल दिखी तो परिवार सदमें में आ गया।


तुरंत गांव के लोग जमा हो गए। सदर पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ गोताखोरों को साथ लाई। उन्होनें दो घंटे तक सर्च किया और उसके बाद जाकर किशोर के शव को बाहर निकाला जा सका। उसके साथ जो भी उसके साथी वे नदारद थे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इकलौते छोटे भाई को इस हालात में देखकर तीनों बहनें और मां सदमे में आ गई और शव से लिपटकर घंटों रोती रहीं। पुलिस ने बताया कि खुशीराम के पिता छोटू राम की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वह परिवार का इकलौता चिराग था, अब वह भी बुझ गया है।