जयपुर. (BJP) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोमवार को टवीट कर कहा है कि राज्य में कोविड-19 से मौतों (Death) का आंकड़ा 294 पहुंच गया है, वहीं मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री एवं विधायक होटल में संगीत संध्या का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लूट और झूठ का खेल खेलने वाली कांग्रेस का यह शर्मनाक चरित्र बार बार जनता के सामने आ रहा है।