28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में खत्म नहीं हुआ सियासी घमासान

कर्नाटक में पिछले दिनों से चल रहा राजनीतिक घमासान गुरूवार को भी जारी रहा। गुरूवार को कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत पर बहस शुरू हुई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने संबोधन में सदन में बीजेपी पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। तो वहीं बीजेपी ने कांग्रेस-जेडीएस पर जानबूझकर मतदान में देरी करने के आरोप जड़े। इस बीच बीजेपी के प्रमुख नेताओं ने कर्नाटक के राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन भी सौंपा। बाद में स्पीकर ने विधानसभा की कार्रवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jitendra Kumar Pradhan

•

Updated: 18 Jul 2019, 10:31 PM IST

karnatak

कर्नाटक में खत्म नहीं हुआ सियासी घमासान

कर्नाटक में पिछले दिनों से चल रहा राजनीतिक घमासान गुरूवार को भी जारी रहा। गुरूवार को कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत पर बहस शुरू हुई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने संबोधन में सदन में बीजेपी पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। तो वहीं बीजेपी ने कांग्रेस-जेडीएस पर जानबूझकर मतदान में देरी करने के आरोप जड़े। इस बीच बीजेपी के प्रमुख नेताओं ने कर्नाटक के राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन भी सौंपा। बाद में स्पीकर ने विधानसभा की कार्रवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.... ऐसे में कर्नाटक के महानाटक का गुरूवार को भी पटाक्षेप नहीं हो पाया।कर्नाटक में जिस वक्त विश्वासमत पर चर्चा हो रही थी उस वक्त ऐसी घटना हुई जिसने काफी रोचक मोड़ ले लिया। कुछ बीजेपी विधायकों की तरफ से फ्लोर टेस्ट में देरी की गठबंधन सरकार के आरोपों के बाद कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश को पत्र लिखते हुए कहा कि वह गुरुवार को ही विश्वासमत सुनिश्चित कराएं। राज्यपाल वजुभाई वाला की तरफ से स्पीकर को लिखे गए इस नोट ने विवाद का रूप ले लिया। उन पर यह आरोप लगाया गया कि विधानसभा में महत्वपूर्ण चर्चा जो बिना किसी जल्दबाजी और दबाव के होनी थी, उसमें उन्होंने अपना हस्तक्षेप किया। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने राज्यपाल के इस अपील का बचाव करते हुए गठबंधन सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उधर कर्नाटक में जारी राजनीतिक घमासान स्पीकर के शुक्रवार सुबह 11 बजे तक विधानसभा की कार्रवाई स्थगित करने के बाद भी समाप्त नही हुआ। भाजपा विधायकों ने रातभर विधानसभा में धरना देने का फैसला किया है। येदियुरप्पा ने कहा है कि बीजेपी के विधायक सदन में ही सोएंगे। विधायकों की मांग है कि स्पीकर राज्यपाल के पत्र का जवाब दें और सदन में बहुमत परीक्षण करवाएं।