19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोड़ो… सड़क किनारे गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

कीचड़ में तब्दील हुआ आम रास्ता, बच्चों की बढ़ी परेशानी
महुवा. उपखंड क्षेत्र के ओण्ड गुर्जर गांव में आम रास्ते पर पानी भरने से कीचड़ जमा हो गया है। इससे ग्रामीणों के साथ विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का सरकारी विद्यालय इसी रास्ते पर स्थित है, ऐसे में कीचड़ और पानी के बीच से होकर बच्चों को स्कूल पहुंचना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने जल्द ही रास्ते पर इंटरलॉकिंग करवाकर जलभराव और कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।(ग्रामीण)