
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ अहमदाबाद की कोर्ट में मानहानि की शिकायत दायर की गई है। अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अजय पटेल ने यह शिकायत दायर की है। इस बैंक के निदेशकों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी हैं। कांग्रेस ने नोटबंदी के दौरान बैंक में पांच दिन में ही देशभर में सबसे अधिक रकम जमा होने का बयान दिया था, जिस पर मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने जांच के आदेश देते हुए शिकायतकर्ता को 17 सितंबर को अदालत में उपस्थित रहने के आदेश जारी किए। पेश है पत्रिका की खास रिपोर्ट…