5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां बनना चाहती है ‘लेडी डॉन’ अनुराधा… कोर्ट ने नहीं दी पति काला जठेड़ी को पेरौल, सुझाया यह रास्ता

'लेडी डॉन' की अपील पर दिल्ली कोर्ट का फैसला: संतान की मंजूरी, लेकिन पति को पैरोल नहीं, कोर्ट ने सुझाया आईवीएफ का रास्ता

2 min read
Google source verification
Lady Don Anuradha

जयपुर। राजस्थान की 'लेडी डॉन' अनुराधा चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अनुराधा ने दिल्ली की कोर्ट में अर्जी दायर कर अपने पति गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ संतान उत्पत्ति की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने अनुराधा की इस अपील को मानते हुए उसे बच्चा पैदा करने की इजाजत दे दी है। हालांकि, अदालत ने जठेड़ी को पैरोल देने से साफ इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला…

दरअसल, वर्तमान में गुरुग्राम में रहने वाली लेडी डॉन अनुराधा उर्फ मैडम मिंज ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसे संतान उत्पत्ति के लिए पति काला जठेड़ी को कुछ दिनों की पैरोल दी जाए। बाद में यहां तक गुहार लगाई की, पति को कम से कम छह घंटे के लिए छोड़ा जाए, ताकि वह अपने वंश का विस्तार कर सके। कोर्ट ने मामले को बेहद ही गंभीरता से सुना और न्यायाधीश दीपक वासन ने वंश को आगे बढ़ाने के क्रम में फैसला सुनाया।

डॉक्टर्स की टीम पहुंची तिहाड़ जेल में

कोर्ट ने 9 जून को प्रार्थना पत्र पर फैसला दिया कि गैंगस्टर को पैरोल पर नहीं छोड़ा जा सकता है। कोर्ट ने सुझाया कि उनकी पत्नी आईवीएफ के जरिए अपने वंश को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया कर सकती है। इसके लिए कोर्ट ने 14 जून को सुबह डॉक्टर्स की टीम को तिहाड़ जेल पहुंची और काला जठेड़ी के जरूरी सैंपल एकत्र किए। उल्लेखनीय है कि अनुराधा का गुरुग्राम के ही एक ही निजी अस्पताल में इलाज ले रही है।

शादी में मिली थी पैरोल

गौरतलब है कि अनुराधा और काला जठेड़ी की शादी पिछले साल मार्च में दिल्ली के द्वारका स्थित कोर्ट परिसर में हुई थी, जिसके लिए आरोपी को कुछ घंटों की पैरोल दी गई थी। उसके बाद वह वापस जेल चला गया था।

आनंदपाल से जुड़ा था सबसे पहले नाम

उल्लेखनीय है कि रिवॉल्वर रानी, मैडम मिंज, लेडी डॉन के नाम से चर्चित रहने वाली अनुराधा का नाम कई बड़े गैंगस्टर्स से जुड़ा था। सबसे पहले आनंदपाल सिंह के साथ नाम चर्चा में आया था। उसके बाद पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया। फिर कुछ साल के बाद अनुराधा को लॉरेंस विश्नोई और गैंग के सदस्यों के साथ देखा गया। पिछले साल अनुराधा ने दिल्ली के द्वारका में गैंगस्टर काला जठेड़ी से शादी रचा ली।

कुख्यात गैंगस्टर है काला जठेड़ी

काला जठेड़ी कुख्यात गैंगस्टर है। जठेड़ी और गैंग पर रंगदारी, संगठित अपराध और हत्या जैसे कई केस दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में दर्ज हैं। वह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है।