
जयपुर।
नाबालिक नौकरानी से मकान मालिक द्वारा एक साल तक देहशोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले की एफआईआर दिल्ली से जयपुर पहुंची है। इस मामले की जांच मुरलीपुरा थाना पुलिस कर रही है।
पुलिस के अनुसार प्रीतमपुरा दिल्ली निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह शिवनगर में नौकरानी का काम करती थी। वहां पर मकान मालिक बजरंग लाल व भावुक ने उसके साथ अलग-अलग बार दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसे नौकरी से निकाले जाने का भय भी दिखाया।
आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी का एमएमएस भी बना लिया था जिसको सार्वजनिक कर उसे बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। एग्रीमेंट खत्म होने के बाद पीडि़ता वापस दिल्ली पहुंची और इस सम्बंध में स्थानीय पुलिस को शिकायत दी। दिल्ली पुलिस ने इसकी एफआईआर जयपुर पुलिस को भेजी।
थानाधिकारी नवीन खण्डेलवाल ने बताया कि इस मामले में एफआईआर मिली है। इस मामले में पीडि़ता के जल्द ही बयान दर्ज किए जाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पीडि़ता के बयानों के लिए पुलिस की टीम दिल्ली भेजी जाएगी और साक्ष्य भी जुटाएं जाएंगे।
प्लेसमेंट एजेंसी पर पुलिस करेगी कार्रवाई-
थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए साल भर पहले शिवनगर में काम करने आई थी। कानूनन नाबालिक से किसी प्रकार का श्रम नहीं करवाया जा सकता है। नाबालिग से काम करवाना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है।
ऐसे में नाबालिक किशोरी को नौकरानी के काम के लिए भेजने वाली एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। पीडि़ता द्वारा बताए गए घटना स्थल से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे है। आरोपित युवकों को पकड़कर उनके पूछताछ की जाएगी। आरोपित युवकों ने किशोरी से अलग-अलग दुष्कर्म किया था।
Published on:
02 Jan 2018 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
