
शिक्षकों के स्थानांतरण में स्वेच्छा से प्रक्रिया करवाने की उठी मांग
प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में भेजने की सिक्स—डी प्रक्रिया में बड़ी संख्या मे शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा में 26 हजार पद रिक्त है जो प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों को भेजकर पूरे किए जाएंगे। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने प्रक्रिया अध्यापकों की सहमति से की जाने की मांग की है।
विपिन प्रकाश शर्मा ने कहा कि सहमति से प्रक्रिया होने पर स्थानांतरण वित्तीय और शैक्षिक दृष्टि से ठीक हो पाएगा, साथ ही अनावश्यक न्यायालय वाद नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सेटअप पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। गत भर्ती में पंचायती राज नियम के तहत सीधी भर्ती 2018 में चयनित अंग्रेजी और विज्ञान गणित के अध्यापकों को सीधे माध्यमिक शिक्षा में लगाया गया था। लेकिन अब नई भर्ती में शिक्षकों को सीधे माध्यमिक शिक्षा में लगाया जाए। साथ ही उन्होंने सिक्स—डी को अनिवार्य नहीं करते हुए ऐच्छिक किए जाने की मांग की।
शिक्षक 6 डी प्रक्रिया के कारण 50 से 100 किमी दूर या पास स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा के वरिष्ठतम शिक्षकों को दूरदराज के माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में भेजा जाएगा, जिससे प्रारंभिक शिक्षा में नवनियुक्त शिक्षकों को पदस्थापन दिया जा सके।
Published on:
12 May 2023 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
