19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉडल स्कूल में पहुंची उपायुक्त, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

स्मार्ट क्लास से लेकर एमडीएम तक का लिया जायजा
निवाई. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की उपायुक्त वर्षा मीणा ने मंगलवार को केरोद मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पहुंचकर अचानक निरीक्षण किया। उपायुक्त के निरीक्षण से विद्यालय में शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों की वास्तविक स्थिति सामने आई। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी एवं विद्यालय परिवार ने मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।उपायुक्त ने प्रधानाचार्य से मॉडल स्कूल की थीम, शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए परिसर को साफ-सुथरा रखने तथा विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करने पर बल दिया। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, गतिविधि कक्ष, लाइब्रेरी और एमडीएम व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित मिलने पर उपायुक्त ने प्रधानाचार्य एवं विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान सहायक परियोजना समन्वयक पुरुषोत्तम दीक्षित, ताराचंद जैन एवं कार्यक्रम अधिकारी रोशन लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फोटोकेप्शन
एनई1808सीबी-निवाई. उपायुक्त का स्वागत करते प्रधानाचार्य।