
गहलोत सरकार की देवदर्शन यात्रा, मंत्री—अफसर चलेंगे पैदल
जयपुर। देवस्थान विभाग की ओर से माघ शुक्ल सप्तमी पर शनिवार को सुबह 7.30 बजे देवदर्शन यात्रा निकाली जाएगी। बड़ी चौपड़ स्थित मंदिरश्री लक्ष्मीनारायण बाईजी से यात्रा रवाना होगी, जो देवस्थान विभाग के 7 मंदिरों के दर्शन कर सिरहड्योढ़ी बाजार स्थित मंदिरश्री रामचंद्रजी तक जाएगी।
देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत सहित विभाग के अफसर और शहर के विधायक व पार्षद यात्रा में शामिल होंगे। वहीं यात्रा के लिए शहर के संत—महंतों के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम और पर्यटन विभाग के अफसरों को भी निमंत्रण दिया गया है। करीब डेढ़ किलोमीटर की यह यात्रा त्रिपोलिया बाजार के मंदिरश्री बृजराज बिहारीजी, चांदनी चौक के मंदिरश्री ब्रजनिधिजी, आनंदकृष्ण बिहारीजी के दर्शन कर हैरिटेज नगर निगम होते हुए हवामहल के पास स्थित मंदिरश्री गोवर्धननाथजी के होते हुए सिरहड्योढी बाजार के मंदिर श्री कल्किजी के दर्शन कर मंदिरश्री रामचन्द्रजी पहुंचेगी। इस बीच यात्रा में सभी पैदल चलेंगे, वहीं आगे—आगे संकीर्तन करते हुए भक्त शामिल होंगे। यात्रा को लेकर विभाग ने अपने सभी मंदिरों में पूरी तैयारी कर ली है।
देवस्थान के मंदिरों से लोगों को जोड़ने की पहल
देवस्थान विभाग ने अपने ऐतिहासिक मंदिरों से भक्तों को जोड़ने के लिए देव दर्शनयात्रा निकाल रहा है। देवस्थान विभाग के अधिकारियों की मानें तो देवस्थान के बहुत बड़े और भव्य मंदिर हैं। देवदर्शन पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को इनके दर्शन कराने के साथ पूरी जानकारी देना है।
Published on:
27 Jan 2023 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
