29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीड::::देवधाम बना मण्डालिया मैदा: भगवान देवनारायण प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

कोटखावदा. इलाके की ग्राम पंचायत मण्डालिया मैदा में भगवान देवनारायण की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान देवनारायण के दर्शन किए। यहां महामंडलेश्वर बालकानन्द महाराज के सान्निध्य तथा देवधाम जोधपुरिया से आए भगवान देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के भोपाओं के निर्देशन में सभी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराए गए। प्रथम दिन महिलाओं की विशाल कलश यात्रा, दूसरे दिन 11 कुंडीय महायज्ञ एवं भगवान देवनारायण की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा आयोजित हुई। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर भगवान देवनारायण के जयकारों से गूंज उठा।
रविवार मध्यरात्रि में कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण तब आया, जब कांसे की थाली में निर्मित कमल के पुष्प में भगवान देवनारायण के दिव्य दर्शन कराए गए। श्रद्धालुओं ने इसे अत्यंत अलौकिक एवं भावविभोर कर देने वाला अनुभव बताया। इसके पश्चात भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया तथा आरती और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने देव दर्शन का पुण्य लाभ लिया।
महोत्सव के दौरान देवधाम जोधपुरिया से आए भोपाओं ने भगवान देवनारायण की पारंपरिक गोठ का गायन किया। जबकि भजन संध्या में भजन गायकों एवं लोक कलाकारों ने भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीनों दिन भंडारे एवं महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
आयोजन की सफलता में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और आयोजन समिति की सामूहिक भागीदारी महत्वपूर्ण रही। भोजन, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता, भाईचारे और सामूहिक सहयोग का भी प्रेरणादायी संदेश देकर संपन्न हुआ।