
जयपुर. मानसरोवर शिप्रापथ स्थित आवासन मंडल मैदान में नामचर्चा सत्संग कार्यक्रम में जयपुर समेत प्रदेशभर से साध संगत जुटी। डेरा सच्चा सौदा संगठन की ओर से हुए आयोजन में संगत ने एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले ही मुख्य पंडाल साध-संगत से खचाखच भर गए। बाद में सड़क किनारों खड़े होकर अनुयायियों ने सत्संग कार्यक्रम का लाभ उठाया। फूड बैंक मुहिम के तहत 33 अति जरूरतमंद परिवारों को राशन की किटें वितरित की गई। विशेष संदेशों को साध संगत को सुनाया। धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर सत्संग भंडारे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गुरु महिमा का गुणगान करते हुए मनुष्य जन्म में राम-नाम का जाप करने के लिए प्रेरित किया।नामचर्चा में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू सहित दर्जनों पंचायत के सरपंच मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : जेडीए ने 10 दुकानों को किया ध्वस्त, हटाया अतिक्रमण
सफाई के लिए किया जागरूक
गुरसेवक इन्सां ने साध-संगत को डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 159 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। सतगुरु जो है दीवाने तेरे नाम के...सहित अन्य भजन गाए। स्वच्छता अभियान से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई, जिससे लोगों को अपने आस-पास सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। अंत में लंगर-भोजन छकाया गया।राजस्थान इकाई के 85 मैंबर संपूर्ण सिंह इन्सां ने बताया कि प्रवचनों का प्रसारण बड़ी-बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से किया गया। साध संगत सितंबर महीने को महापरोपकार माह के रूप में मनाती है। रामप्रताप, कुलभूषण, जगदीश, राजेन्द्र, योगेश व केवल इन्सां मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में रात में लुढ़का पारा, मौसम सर्द
Published on:
04 Oct 2023 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
