29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के नियमों का किया उल्लंघन, तो पुलिस करेगी सख्त कार्यवाही

महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र सिंह ने गुरूवार को वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 21 May 2020, 7:39 PM IST

Rajasthan Police Recruitment 2019: कांस्‍टेबल और SI के 9306 पदों पर जल्‍द होने वाली है भर्ती

Police

जयपुर। महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र सिंह ने गुरूवार को वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रेंज प्रभारी अतिरिक्त महानिदेशकगण, रेंज महानिरीक्षक एवं पुलिस आयुक्तगण (जयपुर व जोधपुर) के साथ वीडियों कॉन्फ्रेस कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।

भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा लागू किये गये राजस्थान एपेडमिक अध्यादेश सहित विभिन्न प्रावधानों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये।

उन्होंने लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन के मामलों में मुकदमे दर्ज कर सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन, महामारी अधिनियम व आईपीसी की धाराओं में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही लकडाउन के नियमों की अवहेलना कर अकारण घूमते पाये गये वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही के भी निर्देश दिये गये।

हमलावारों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही

महानिदेशक पुलिस ने कोरोना वारियर्स पर हमले के मामलों को अत्यन्त गम्भीरता से लेकर हमलावारों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले पर लगातार कडी नजर बनाए रखने के निर्देश दिये। वीसी में मानवीय दृष्टिकोण के साथ पुलिस के जवानों द्वारा सामाजिक सरोकार को निभाकर वचित व्यक्तियो को भोजन सहित अन्य सुविधाए उपलब्ध कराने की सराहना की गयी।

भूपेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर टीम वर्क के साथ इस आपदा से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने वंचित वर्ग, श्रमिक, बुजुर्गों, बच्चों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनकी यथासंभव मदद का आह्वान किया।

आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश

उन्होंने जनजीवन के सामान्य होने के साथ ही अपराधों एवं दुर्घटनाओं में संभावित बढ़ोतरी के प्रति आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पूर्ण निष्ठा के साथ लंबी ड्यूटी कर कोरोना की रोकथाम में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य एवं कल्याण का विशेष ध्यान रखने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने आमजन से लॉक डाउन के चौथे चरण के नियमो की पालना करने, मास्क लगाकर बाहर निकलने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उपचार में लगे कोरोना वारियर्स का सम्मान करने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग