
मां के नाम पर नहीं, खुद के काम से पहचान बनानी है: जाह्नवी कपूर
जयपुर. एक्टिंग में कॅरियर बनाने की जबसे ठानी थी, तब से सिर्फ ईमानदारी से काम करने और डायरेक्टर के इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करने के बारे में सोच लिया था। कभी भी मां श्रीदेवी की तरह बनने या दिखने के बारे में नहीं सोचा। अब यह लोगों को सोचना है कि मेरा काम किस तरह का है। पूरी ईमानदारी से किरदार को निभाने का प्रयास किया है। यह कहना है, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का। फिल्म 'धड़क के प्रमोशन के लिए जयपुर आर्इं जाह्नवी के साथ एक्टर ईशान खट्टर और डायरेक्टर शशांक खेतान ने बुधवार को झालाना स्थित राजस्थान पत्रिका कार्यालय में विजिट की। इस दौरान ईशान और जाह्नवी ने जेएलएन मार्ग स्थित मॉल में फिल्म के टाइटल सॉन्ग को लॉन्च किया, वहीं यह टीम मालवीय नगर स्थित एक मल्टीप्लेक्स में मीडिया से रूबरू हुई।
ये फिल्म है डिफरेंट
ईशान ने कहा कि 'धड़क' के जरिए फिल्म मेकिंग का पूरा प्रोसेस सीखने को मिला है। यह मेरे लिए यह डिफरेंट फिल्म है। शशांक से काफी पहले से जुड़ा हुआ हूं और उनके साथ मैंने एक अनोखे अंदाज में यह फिल्म कंपलीट की है।
मारवाड़ी हूं, इसलिए यहां शूट किया
शशांक ने बताया कि मैं मारवाड़ी परिवार से बिलॉन्ग करता हूं, मेरे संस्कारों में राजस्थान की झलक दिखाई देती है। इसलिए जब इसकी कहानी पर काम कर रहा था, तो राजस्थान में ही शूट करने की प्लानिंग की। एक-एक लोकेशन को मैंने करीब से देखा हुआ था, इसलिए कैमरे के साथ इन्हें दिखाने मेरे लिए भी खास हो गया। 'हम्प्टी...Ó मुझे युवाओं से कनेक्ट करती है और यह फिल्म हर उम्र के लोगों तक मेरी पहुंच को बढ़ाने में कामयाब होगी।
पॉजिटिव फीलिंग
जाह्नवी ने कहा कि मेरी फिल्म का पहला शुक्रवार आने वाला है और इसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। इस फ्राइडे को लेकर पॉजिटिव फीलिंग आ रही है। इस फिल्म में मेरा हार्डवर्क और डेडिकेशन सभी को नजर आएगा। हमने अधिकांश शूट राजस्थान में किया है और यहां से काफी यादें जुड़ी हुई है। जयपुर के जौहरी बाजार में मैंने शॉपिंग भी की है, वो भी बार्गेनिंग के जरिए।
Published on:
21 Jun 2018 12:09 pm
