12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्तरराट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ पाली….यहां देखें विडियों

-लाखोटिया उद्यान परिसर में जिला प्रशासन व नगर परिषद द्वारा हुआ योग का आयोजन -योग के दौरान जिला कलक्टर ने दिया प्रधान मंत्री का संदेश
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 21, 2018

अन्तरराट्रीय योग दिवस

अन्तरराट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ पाली....यहां देखें विडियों

पाली। जिलेभर में गुरुवार को अन्तरराट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर लाखोटिया उद्यान परिसर सहित जिले की 321 पंचायत मुख्यालयों पर सुबह सात से आठ बजे तक सामुहिक योग का आयोजन किया गया। शहर के लाखोटिया उद्यान परिसर में जिला प्रशासन व नगर परिषद द्वारा योग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने योग कर स्वस्थ्य रहने का संकल्प लिया।

लाखोटिया उद्यान परिसर में गुरुवार सुबह छह बजे से विभिन्न संगठनों के लोगों व अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ शहरवासी आना शुरू हो गए थे। इसके बाद सुबह सात बजे विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला कलक्टर सुधीरकुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, सभापति महेन्द्र बोहरा व उप सभापति मुलसिंह भाटी ने दीपप्रज्योलित कर योग समारोह की शुरूआत की। इसके बाद योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न क्रियाओं से शहरवासियों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर शर्मा ने प्रधानमंत्री का संदेश भी दिया। योग समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य सहित बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल थे। इस दौरान एडीएम भागीरथ विश्नोई, एसडीएम महावीरसिंह, सिटी सीओ सुभाष शर्मा, जिला खेल अधिकारी अगराराम चौघरी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।