6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ध्वज के साथ धाम की परिक्रमा

गोविंद गुरु की कर्मस्थली बांसीया गांव स्थित धूणी मगरी धाम पर भी बारह बीज मेले का आगाज हुआ, जिसमें सैकड़ों गुरुभक्तों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Santosh Trivedi

•

Dec 13, 2015

गोविंद गुरु की कर्मस्थली बांसीया गांव स्थित धूणी मगरी धाम पर भी बारह बीज मेले का आगाज हुआ, जिसमें सैकड़ों गुरुभक्तों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। बांसीया गांव स्थित धूणी मगरी धाम पर महाराज गिरवर गिरी, अजमल गिरी, नारायण गिरी व पोपट गिरी के सान्निध्य में हवन, महाआरती, भजन-पूजा व धर्म प्रवचन का आयोजन किया गया।

गुरुभक्तों ने धाम की परिक्रमा की। महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों ने कतार में हाथों में भाला, त्रिशुल व नेजा लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ भजन-कीर्तन कर परिक्रमा में भाग लिया। विधायक सुशील कटारा व पूर्व मंत्री कनकमल कटारा भी मौजूद थे। विधायक कटारा ने धाम परिसर में ट्यूब वेल लगाने की घोषणा की, जबकि सरपंच सत्यपाल रोत ने शौचालय निर्माण समेत धाम विकास में योगदान की घोषणा की।