11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिनी धनतेरस 31 को, इस समय खरीदेंगे ये सामान तो हमेशा रहेगा फलदायी, जीवन में बरसेगी सुख-समृद्धि

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 27, 2018

shopping

जयपुर। नवरात्रि और दशहरे के साथ ही शहर में दिवाली (Diwali 2018) की खरीदारी शुरू हो चुकी है। वहीं, करवा चौथ के बाद अब धनतेरस से पहले 31 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। नक्षत्रों का राजा होने के कारण इसे मिनी धनतेरस (Dhanteras 2018) भी कहा जाता है। खरीददारी के लिहाज से यह दिन शुभ रहेगा और इस दिन खरीदी गई वस्तु शुभ फलदायी रहती है। साथ ही यह संयोग सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। इससे पूर्व 10 साल पहले बुधवार के दिन यह संयोग पड़ा था।

दिवाली में करीब 10 दिन ही शेष रहने से बाजारों में विशेष सजावट शुरू हो चुकी है। विभिन्न शॉपिंग मॉल, दुकानों-शोरूम्स व बाजारों सहित अन्य स्थानों पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वहीं, दिवाली से पूर्व इस बुधवार तडक़े 3.51 से रात 2.34 बजे तक बुध पुष्य योग रहेगा।

बंशीधर पंचांग के निर्माता पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस दिन भक्तों पर भगवान गणेश की कृपा रहेगी, वहीं यह अबूझ मुहूर्त भी माना गया है। वहीं व्यापार से जुड़े हुए लोग इस दिन बही खाते खरीदेंगे। साथ ही इस दिन सोना खरीदना शुभ माना गया है।

चिर स्थाई रहेंगे कार्य
शास्त्रानुसार आठवें नक्षत्र पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में खास माना गया है। इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु बहुत लंबे समय तक उपयोगी रहती है और शुभ फल प्रदान करती है। साथ ही इस नक्षत्र में किए गए कार्य चिरस्थाई रहते हैं। ऋग्वेद में इसे मंगलकर्ता, वृद्धिकर्ता, आनंदकर्ता और शुभ माना है।

इस समय खरीदें यह सामान
- लाभ अमृत के चौघडिय़े में सुबह 6.39 से 9.25 तक प्रॉपर्टी और भूमि संबंधी लेनदेन करना बेहतर होगा।
- शुभ के चौघडिय़ा में सुबह 10.48 से 12.10 तक इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, आभूषण की खरीदारी श्रेष्ठ।
- चर के चौघडिय़ा में दोपहर 2.56 से 4.19 तक कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सामान खरीदना बेहतर होगा।
- लाभ के चौघडिय़ा में शाम 4.19 से 5.41 तक आभूषण, घरेलू उपयोग के सामान के साथ ही वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
- वहीं, शुभ, अमृत के चौघडिय़ा में शाम 7.18 से रात 10.33 तक वाहन को छोडकऱ अन्य सामान खरीदना बेहतर होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग