14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी तलाक के लिए नहीं मानी तो मंदिर में घुसा जीजा, साले की कर दी जमकर पिटाई

कालीमाई मंदिर पर बहन के साथ पूजा कर रहे साले को जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Anil Kumar

Jun 02, 2023

dholpur_news.png

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर स्थित कालीमाई मंदिर पर बहन के साथ पूजा कर रहे साले को जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा। मारपीट करने के बाद जीजा अपने साथियों के साथ फरार हो गया। सार्वजनिक स्थल पर दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायल युवक का जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है जीजा ने अपनी पत्नी पर तलाक देने का दबाब बनाया था लेकिन वो नहीं मानी तो साले के साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें : RBSE 10th Result download, राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट और मार्कशीट यहां से देखें

लाठी डंडो से जमकर मारपीट
खबर है कि घायल युवक दुष्यंत अपनी बहन के साथ कालीमाई मंदिर पर दर्शन करने के लिए गया था। दर्शन कर मन्दिर के प्रांगण में बैठा हुआ था। तभी उसका जीजा जितेंद्र शर्मा अपने एक दर्जन साथियों के मंदिर परिसर में पहुंच गया। पहले जितेंद्र शर्मा ने अपनी पत्नी पर तलाक बनाने का दबाब बनाया, लेकिन पत्नी नही मानी तो साले के साथ लाठी डंडो से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट करते करते हुए बाहर सड़क पर ले आए। इसके बाद मारपीट कर युवक को सड़क पर ही बेहोश अवस्था मे छोड़ कर चले गए।परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया युवक का ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : पहलवानों के समर्थन में आई महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज, जानिए क्या कहा

इसलिए मायके में रह थी महिला
महिला का कहना है कि उसकी शादी 22 साल पहले दिहोली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवाशी जितेंद्र शर्मा से हुई थी। जो वर्तमान में मनिया ग्राम पंचायत सचिव है। लेकिन 6 साल से पति के खराब आचरण की वजह से वह मायके में रह रही थी। महिला ने बताया कि उसके पति के कई महिलाओं से सम्बद्ध है। पति को कई बार रंगे हाथों पकड़ लिया है। मैंने काफी बार इनको समझाया है लेकिन वह नहीं माने। इस बारे में अपने ससुर को भी अवगत करवाया आप इनको समझाओ लेकिन ससुर ने भी कहा हमारे यहां तो ऐसा ही चलता है। उसका पति बार बार उस पर तलाक का दबाब बना रहा था। एक महीने पहले भी घर धमका कर गया था।

यह भी पढ़ें : NSUI ने संभाली कांग्रेस की कमान, शुरू किया सदस्यता अभियान, जानिए कब तक चलेगा

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। जहां घायल युवक से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घायल का पर्चा बयान ले लिया है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर वहाँ से जानकारी ली। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।