18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्मदिन पर खास: जयपुर में 183 रन की पारी खेलकर धोनी ने बनाया था ODI रिकॉर्ड

MS Dhoni Birthday Special- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Jul 07, 2019

MS Dhoni

MS Dhoni

जयपुर। विश्व के सफलतम और सर्वश्रेष्ठ फिनिशर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ( ms dhoni birthday ) धोनी आज 38 साल के हो गए हैं। फिलहाल धोनी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड और वेल्स में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC world cup 2019 ) में खेल रहे हैं।

MS इंडियन क्रिकेट टीम का वो सितारा हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को एक नई पहचान दी। 15 साल में बेमिसाल क्रिकेटिंग करने वाले धोनी जितने अच्छे खिलाड़ी हैं उतने ही अच्छे और शांत स्वभाव के इंसान भी हैं। उनके जन्मदिन पर आइए आज आपको बताते हैं जयपुर से जुड़ी उनकी एक बहुत ही खास याद...

जयपुर में बनाया था ये ख़ास रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेलकर सभी को चौंका दिया था। इसी मैच में आतिशी पारी के बाद वे स्टार बन गए थे और उनकी फैन फॉलोइंग लाखों से करोड़ों में पहुंच गई थी। इसके दो साल बाद धोनी को भारतीय टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी दे दी गई। धोनी ने इस जिम्मेदारी को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया और भारत के सबसे सफल कप्तान बने।

कप्तान के रूप में उन्होंने सबसे पहले 2007 टी-20 विश्व कप पर कब्जा जमाया, तो 2011 में वनडे विश्व कप में भी भारत को विश्व विजेता बनाया। धोनी भारत के ऐसे एकलौते कप्तान बने जिन्होंने अपनी कप्तानी में सभी आईसीसी खिताब जीते हैं। धोनी के पास कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत का भारतीय रिकॉर्ड भी है।

एक समय भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी धोनी को उनके जन्मदिन पर स्पेशल बधाई दी है। सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा—

विश्व में सात महाद्वीप हैं
एक सप्ताह में सात दिन
इंद्रधनुष में सात रंग
सरगम के सात सुर
मानव के सात चक्र
विवाह के सात फेरे
दुनिया के सात अजूबे

सांतवें महीने की सातवीं की तारीख— क्रिकेटिंग वल्र्ड के वंंडर का बर्थडे, हैप्पी बर्थडे धोनी। May God Bless You!

धोनी की ट्विटर वॉल पर आज उनके लाखों करोड़ों लोगों ने दिल खोलकर शुभकामनाएं दीं हैं।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग