7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs CSK: क्रिकेट फैंस पर चढ़ा ‘धोनी फीवर’, जानें क्या है ‘कैप्टन कूल’ का जयपुर स्टेडियम से ख़ास कनेक्शन ?

RR vs CSK: एक तो धोनी इंडिया टीम के कप्तान के रूप में सबके चहेते रहे हैं और दूसरा उन्होने राजस्थान के इसी मैदान से 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ धुआंधार 183 रन बनाए थे। धोनी का यह मैच भारतीय दर्शकों के और खुद उनके लिए जीवन की सबसे यादगार पारियों में से एक है।

2 min read
Google source verification
RR vs CSK:

RR vs CSK:

RR vs CSK: जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आज शाम 7.30 पर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हाईवोल्टेड मुकाबला होगा। राजस्थान रॉयल्स का प्रदेश में यह दूसरा मैच है, लेकिन दर्शकों में रॉयल्स की बजाय चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ज्यादा क्रेज दिखाई द रहा है। दरअसल इसकी दो वजह हैं, एक तो धोनी इंडिया टीम के कप्तान के रूप में सबके चहेते रहे हैं और दूसरा उन्होने राजस्थान के इसी मैदान से 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ धुआंधार 183 रन बनाए थे। धोनी का यह मैच भारतीय दर्शकों के और खुद उनके लिए जीवन की सबसे यादगार पारियों में से एक है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 6 संभागों में तबाही मचा सकते हैं बादल, खुले में फसल नहीं रखने की चेतावनी

धोनी को मिलेगा दर्शकों का समर्थन
भले ही राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर खेल रही हो लेकिन भारतीय टीम के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी को भी दर्शकों का समर्थन मिलेगा। माना जा रहा है कि खेल प्रेमियों के दिल में धोनी के लिए खास जगह है। पिछले दो मैचों से लगातार हार रही राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने घरेलू मैदान पर किसी भी तरह जीत हासिल करने का दबाव रहेगा। साथ ही चेन्नई भी अपनी जीत का अभियान जारी रखने के लिए मैदान में उतरेगी। चेन्नई पांच जीत से 10 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच चुका है। इसके बावजूद भी मैच के दर्शकों के लिए महेन्द्र सिंह धोनी मैजिक आईकॉन की तरह बने हुए हैं, हर कोई उनकी झलक पाने के लिए बेताब है।

यह भी पढ़ें: तेज हवाओं के साथ बारिश मचा सकती है तांडव, मौसम विभाग ने 6 संभागों में जारी किया Alert

पिछला मैच जीत चुकी है रॉयल्स
दूसरी तरफ आज पहले दो मैच हार चुकी राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी। लेकिन लगातार तीन जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी की टीम में भी गजब का उत्साह है, खासकर डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी की वजह से आज होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है। कॉनवे ने इस सत्र में अभी तक शानदार बल्लेबाजी करके सात मैचों में 314 रन बनाए हैं जबकि अजिंक्य रहाणे ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ केवल 29 गेंदों पर नाबाद 71 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही रॉयल्स के लिए यह राहत की बात है कि उसने चेन्नई के खिलाफ पिछला मैच जीत लिया था और उनके हौसले बुलंद हैं।

यह भी पढ़ें: सरकार की 10 योजनाओं का आज यहां मिलेगा लाभ, तहसीलदार-नायब तहसीलदार लगाएं

टीम चेन्नई सुपर किंग्स:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, मोइन अली, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, सुभांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथीसा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।

टीम राजस्थान रॉयल्स:
संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बसिथ, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डोनोवन फरेरा, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेड मैककॉय , देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौर, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम ज़म्पा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग