
ध्वजारोहण में उमड़े श्रद्धालु
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
मालपुरा. आचार्य कीर्ति सागर महाराज ससंघ के चातुर्मास महोत्सव के तहत सोमवार को पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य कीर्ति सागर महाराज ने कहा कि चातुर्मास आत्मकल्याण और आत्मशुद्धि का अनुपम अवसर है।
ध्वजारोहण से पूर्व रविकुमार, डॉ. राकेश कुमार एवं जितेंद्र कुमार कासलीवाल परिवार ने पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, मंत्री भागचंद जैन, सरावगी समाज मंत्री प्रकाशचंद पाटनी, चातुर्मास समिति अध्यक्ष गुलाबचंद कागला, मंत्री विमल अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु मौजूद रहे।ं
Updated on:
04 Aug 2026 06:00 am
Published on:
04 Aug 2026 06:00 am
