
pcc jaipur
जयपुर। कांग्रेस डिजिटल मेंबरशिप अभियान और संगठन चुनाव को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित होने जा रही है। कोरना की तीसरी लहर के बीच यह ऐसा पहला मौका है, जब प्रदेश स्तरीय बैठक होने जा रही है। अपराह्न 3 बजे से होने वाली बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव पर मंथन होगा।
संगठन चुनाव को लेकर कांग्रेस में ऑफलाइन और ऑनलाइन सदस्यता अभियान बीते नवंबर माह से चल रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्राधिकरण की ओर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के संगठन चुनाव अधिकारी बनाए गए मुंबई के पूर्व सांसद संजय निरुपम आज पहली बार जयपुर आ रहे हैं जहां वे अपराह्न 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर सदस्यता अभियान का फीडबैक भी लेंगे। संजय निरुपम के अतिरिक्त हरियाणा के संदीप सिंह और गुजरात के राजेंद्र सिंह कुंपावत को राजस्थान कांग्रेस का सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
बता दें कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा और उसके बाद ब्लॉक, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में चुनाव होंगे। राजस्थान से चुने जाने वाले पीसीसी और एआईसीसी मेंबर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट करेंगे।
राजस्थान को मिला 50 लाख का टारगेट
इधर राजस्थान कांग्रेस को प्रदेश भर में 50 लाख सदस्य बनाए का टारगेट मिला हुआ है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर के चलते सदस्यता अभियान प्रभावित हुआ है और ऑफलाइन मेंबर शिप कम हुई है लेकिन पार्टी नेताओं का दावा है कि 31 मार्च तक राजस्थान में ऑनलाइन और ऑफलाइन मेंबरशिप का आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंच जाएगा। वही संगठन चुनाव के जरिए प्रदेश में 400 से ज्यादा पीसीसी मेंबर और 60 से ज्यादा एआईसीसी मेंबर चुने जाएंगे।
Updated on:
01 Feb 2022 11:23 am
Published on:
01 Feb 2022 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
