5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें राजस्थान को, विधानसभा में अनूठा डिजिटल म्यूजियम शुरू, बच्चों के लिए फ्री एन्ट्री

राजस्थान विधानसभा में राजस्थान के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को दर्शाने वाले डिजिटल म्यूजियम को 14 नवंबर से खोला जा रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Nov 11, 2022

जानें राजस्थान को, विधानसभा में अनूठा डिजिटल म्यूजियम शुरू, बच्चों के लिए फ्री एन्ट्री

जानें राजस्थान को, विधानसभा में अनूठा डिजिटल म्यूजियम शुरू, बच्चों के लिए फ्री एन्ट्री

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में राजस्थान के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को दर्शाने वाले डिजिटल म्यूजियम को 14 नवंबर से खोला जा रहा है। एक माह तक स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए नि: शुल्क प्रवेश रहेगा। डिजिटल म्यूजियम सप्ताह में एक दिन ये बंद रहेगा। स्पीकर सीपी जोशी ने विधानसभा में आज मीडिया से बातचीत में इस म्यूजियम के बारे में जानकारी दी और इसका प्रस्तुतिकरण भी किया।

जोशी ने कहा कि इसे 'राजनीतिक आख्यान संग्रहालय' का नाम दिया गया हैं। इसमें विधानसभा में अंदर सदन का दृश्य भी दिखाया गया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व विधानसभा अध्यक्षों का सिलिकॉन से बने स्टेच्यू भी बनाए गए हैं जो जीवंत से दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि डिजिटल म्यूजियम में राजस्थान के अतीत और वर्तमान राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक इतिहास को दर्शाया गया है। इसमें राजस्थान की गत 70 साल की हर क्षेत्र में उपलब्धियों को भी बताया गया है। इसमें जागीरदारी प्रथा का अंत कैसे हुआ और कैसे पंचायतीराज की स्थापना के बाद राजस्थान में विकास हुआ। इसके साथ ही कृषि का विस्तार, शिक्षा में प्रगति, परमाणु परीक्षण, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के काम की प्रगति को भी बताया है। इसमें डिजिटल और आधुनिक उपकरण लगाए गए है। होलोग्राम से वर्चुअल रियलिटी सा नजारा दिख रहा है।

नई पीढ़ी को मिले जानकारी मिलें:
स्पीकर जोशी ने कहा कि डिजिटल म्यूजियम का उद्देश्य नई पीढ़ी को राजस्थान की जानकारी देना है। राजस्थान में संसदीय लोकतंत्र कैसे बढ़ा। इसके साथ ही नई पीढ़ी को देश और प्रदेश के बारे में कई जानकारी मिल सके। पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों ने किस तरह से राजस्थान के विकास में योगदान दिया। इसकी जानकारी हम राजस्थान आने वाले टूरिस्ट को भी देंगे। गौरतलब हैं कि 16 जुलाई को तत्कालीन सीजेआई जस्टिस एनवी रमन्ना ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत, स्पीकर सीपी जोशी, प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया सहित कई नेता मौजूद थे।