प्रो. सिंह ने बताया कि इस दौरान सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को यूज करने, प्रोफाइल बनाना एवं इसे मैनेज करना, साइन इन, स्टूडेंट्स के लिए क्लासेज शेड्यूल करना, स्टूडेंट्स को इनवाइट करना, पॉवर पाइंट अथवा पीडीएफ फाइल शेयर करना, गूगल फॉर्म में ऑनलाइन क्विज, एग्जाम करवाना सहित विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण दिए गए। महाविद्यालय द्वारा अब तक शिक्षण का कार्य ऑनलाइन माध्यम से होता था, अब ऑनलाइन वाय-वा भी शेड्यूल्ड कर दिया गया है। इसके बाद विशेषज्ञ को दिल्ली, जयपुर अथवा अन्य किसी स्थान से आने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से ही यह परीक्षा हो जाएगी।