
पहली बार जोधपुर से पुणे के लिए सीधी फ्लाइट
हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सीजन के कारण एयरलाइंस कम्पनियां जोधपुर में रूचि दिखा रही हैं। जोधपुर पहली बार हवाई मार्ग से पुणे से जुड़ने जा रहा है। स्पाइस जेट 20 नवम्बर से जोधपुर-पुणे फ्लाइट शुरू करेगी जो एक घंटा 50 मिनट में पुणे पहुंचा देगी। पुणे का न्यूनतम किराया करीब 3 हजार 600 रूपए है। यह फ्लाइट शनिवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन संचालित होगी।
-ये होगी टाइमिंग
दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर जोधपुर से रवाना
शाम 3 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी पुणे
सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर पुणे से रवाना
दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी जोधपुर
-जोधपुर-बेंगलुरू के लिए सीधी हवाई सेवा
बतादें कि इससे पहले दिवाली के दिन एयरलाइंस कम्पनी इंडिगो ने जोधपुर-बेंगलुरू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की थी। बेंगलुरू भी पहली बार हवाई मार्ग से जोधपुर से जुड़ा है। यह फ्लाइट सुबह 9.40 पर बेंगलुरु से प्रस्थान करके दोपहर 12.05 पर जोधपुर आती है। बेंगलुरु से जोधपुर यात्रा में 2.25 घंटे लगते हैं। जोधपुर-बेंगलुरु फ्लाइट दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर अपराह्न 3.20 पर बेंगलुरु पहुंचती है।
जोधपुर में तीस मार्च 2019 के बाद एक के बाद एक 9 फ्लाइट बंद हो गई थी। मई आते-आते केवल एयर इंडिया की जोधपुर-दिल्ली और जोधपुर-मुंबई उड़ान ही बची थी। हज यात्रा शुरू होने के बाद ये दोनों उड़ानें भी अनियमित हो गई। जुलाई-अगस्त में स्थिति ये भी आई कि करीब पांच दिनों तक जोधपुर एयरपोर्ट पर नो फ्लाइट डे भी रहा था। 5 सितम्बर से जोधपुर एयरपोर्ट का सूखा टूटना शुरू हुआ था। इस दिन से जोधपुर से इंडिगो ने दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की। इसके बाद एक-एक कर 22 फ्लाइटें शुरू हो चुकी हैं। इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने पहली बार जोधपुर में अपना ऑपरेशन शुरू किया है।
Published on:
12 Nov 2019 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
