
जयपुर। पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश्व शर्मा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज डॉ रोहिताश्व शर्मा के दूसरे बेटे विकेश शर्मा का निधन हो गया है। जिसकी कारण परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। क्योंकि इससे पहले भी पूर्व मंत्री के एक बेटे का निधन हो गया था। पांच साल में दोनों बेटों की मौत हुई है। दोनों बेटों की मौत बीमारी से हुई है।
बताया जा रहा है कि विकेश शर्मा बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज चल रहा था। लेकिन ब्रेन हेमरेज के कारण उनका निधन हो गया। विकेश शर्मा जयपुर में निजी स्कूल चलाते थे। उनकी पत्नी भारती शर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में थानागाजी से बीजेपी का टिकट मांगा था। विकेश की कई महीनों से तबीयत खराब थी। इलाज के दौरान मौत हुई है। उनकी एक बेटी है।
बता दें कि डॉ रोहिताश्व शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वे बानसूर से तीन बार विधायक रहे हैं। इस बार बानसूर से अन्य दल से चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर रहे। कम वोट से चुनाव हारे। डॉ शर्मा बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं। करीब दो साल से बीजेपी से निष्कासित हैं। वे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नजदीकी माने जाते हैं।
आज विकेश शर्मा का अंतिम संस्कार होगा। विकेश शर्मा के निधन पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व अन्य ने दुख जताया है।
Updated on:
24 Aug 2024 02:31 pm
Published on:
24 Aug 2024 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
