8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब भिवाड़ी में हो गया बवाल, डकैती व मर्डर केस में घिर गई भजनलाल सरकार, गहलोत व पायलट ने कह डाला ये..

भिवाड़ी में डकैती व मर्डर के बाद भजनलाल सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिफ्टी सीएम सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification

Bhiwadi News : प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है। भिवाड़ी में डकैती व मर्डर के बाद भजनलाल सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिफ्टी सीएम सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। वहीं इस घटना के बाद भिवाड़ी में व्यापारी आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं। व्यापारी धरने पर बैठ गए है। व्यापारियों की ओर से प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भिवाड़ी में हुई डकैती एवं हत्या की घटना बेहद गंभीर एवं राज्य सरकार के माथे पर कलंक के समान है। इस घटना को लेकर एडीजी क्राइम एवं आईजी रेंज से बात कर जानकारी ली। यहां डकैतों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी एवं दूसरे व्यापारी घायल हैं। यह घटना राज्य में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।

वहीं दूसरी ओर से सचिन पायलट ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पायलट ने कहा कि एक तरफ भिवाड़ी में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर पकड़ा गया है तो दूसरी ओर वहीं आज शाम ज्वेलरी शॉप पर खुलेआम डकैती की वारदात के दौरान शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह स्थिति बहुत भयावह व चिंताजनक है। अपराधी कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार लाचार नजर आ रही है।

बता दें कि कल देर शाम भिवाड़ी में ज्वेलरी शॉप में डकैती व हत्या की वारदात हुई। ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम मालिक जयसिंह सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं ज्वेलर का भाई गाेली लगने से गंभीर घायल हो गया। बदमाशों से मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। बाद में जब एक परिजन आया तो बदमाशों से उसकी लड़ाई हुई। इस दौरान घायल स्टॉफ ने भी लड़ाई लड़ी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस की ओर से अब बदमाशों की तलाश की जा रही है।