19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Land dispute : खेत जोतने की बात पर Murder… सरिए और कुल्हाड़ी लेकर आए हमलावरों ने सात लोगों पर किया अटैक…

Brutal Murder: खेत जोतने के दौरान आरोपी पक्ष के कई लोग वहां आ गए और विरोध करने लगे। उनकी संख्या ज्यादा थी तो पीड़ित परिवार अपने घर लौट आया।

2 min read
Google source verification
dausa_police_photo_2023-09-16_13-39-37.jpg

pic

Brutal Murder : खेते जोतने की बात पर हुए विवाद के बाद बवाल मच गया। एक पक्ष के कुछ लोगों ने सरियों, कुल्हाड़ी और डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इतना मारा कि एक व्यक्ति की जान चली गई और करीब आधा दर्जन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकसू में रहने वाले परिवार की ओर से अब हत्या का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

चाकसू पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बताया कि थाना इलाके में स्थित कनकटा उर्फ रघुनंदनपुरा गांव में रहने वाले छोटूलाल मीणा ने हत्या समेत अन्य धाराओं में अर्जुन, जितेन्द्र, सांवराम समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। छोटूलाल ने पुलिस को बताया कि वे लोग अपने खेत जोतने के लिए गए थे। खेत जोतने के दौरान आरोपी पक्ष के कई लोग वहां आ गए और विरोध करने लगे। उनकी संख्या ज्यादा थी तो पीड़ित परिवार अपने घर लौट आया।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Big Accident: उत्तर प्रदेश से जयपुर आ रही सवारियों से भरी स्लीपर कोच बस खाई में गिरी, नींद में थी अधिकतर सवारियां

कुछ देर के बाद आरोपी पक्ष के काफी सारे लोग कुल्हाड़ी, सरिए, डंडे लेकर गांव में आ गए और हमला कर दिया। छोटू लाल के परिवार के लोगों पर हमला करने के दौरान किसी को भी नहीं बक्शा गया। महिलाओं तक को निशाना बनाया गया। इस हमले में गोवर्धन, छोटूलाल, रिंकू देवी, हेमराज, गेंदा देवी समेत अन्य लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। छोटू लाल ने पुलिस को बताया कि गांव वालों के सामने वे लोग मारपीट करते रहे। इस दौरान परिवार के सदस्य राजाराम को कुछ लोगों ने घेर लिया। उसे गायों के बाड़े में ले गए और तलवारों से काट दिया। सिर में सरिया मारा। राजाराम अचेत होकर गया तो उन लोगों को लगा कि उसकी मौत हो गई है।

उसे मरा समझकर वे लोग वहां से फरार हो गए। उसके बाद गांव वालों की मदद से आठ दस लोेगों को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। कई लोगों को इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। इस विवाद के बाद अब पुलिस मौके से साक्ष्य जमा किए गए हैं। आरोपी पक्ष के लोगों को तलाशा जा रहा है।