25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2023 : दीपोत्सव का उल्लास, जगमग Jaipur बाजार,  8 दिन तक एमआई रोड पर देखिए रोशनी

Diwali Festival : राजधानी के बाजारों में आज से दीपोत्सव का उल्लास नजर आएगा। शाम होते ही बाजार रोशनी से जगमग हो उठेंगे। राजधानी के एमआई रोड व जौहरी बाजार सजकर तैयार हो चुके है, आज से दोनों बाजार रोशनी से जगमग होंगे।

2 min read
Google source verification
Diwali 2023 : दीपोत्सव का उल्लास, जगमग Jaipur बाजार,  8 दिन तक एमआई रोड पर देखिए रोशनी

Diwali 2023 : दीपोत्सव का उल्लास, जगमग Jaipur बाजार,  8 दिन तक एमआई रोड पर देखिए रोशनी

जयपुर। राजधानी के बाजारों में आज से दीपोत्सव का उल्लास नजर आएगा। शाम होते ही बाजार रोशनी से जगमग हो उठेंगे। राजधानी के एमआई रोड व जौहरी बाजार सजकर तैयार हो चुके है, आज से दोनों बाजार रोशनी से जगमग होंगे। इसके साथ ही बाजारों में दीपावली की रोनक नजर आएगी। वहीं अन्य बाजार भी गुरुवार तो कुछ बाजारों में शुक्रवार को दिवाली की रोशनी का स्वीच ऑन होगा।

एमआई रोड बाजार में आज दिवाली की लाइट का स्वीच ऑन होगा। बाजार में इस बार 8 दिन तक रोशनी होगी। करीब 3 किलोमीटर लंबा मार्केट 15 नवंबर तक रोशन रहेगा। एमआई रोड व्यापार मंडल महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि बाजार में लाइट सजावट का स्वीच ऑन शाम 6 बजे जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ, हैरिटेज निगम आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत व ग्रेटर निगम आयुक्त बाबूलाल गोयल करेंगे।

लाइट बहती नजर आएगी
जौहरी बाजार में भी आज लाइट का स्वीच ऑन होगा। शाम होते ही बाजार रोशनी से नहा उठेगा, इसे लेकर बाजार में पूरी तैयारी कर ली गई है। बाजार में इस बार लाइट बहती नजर आएगी। इसके लिए बाजार में करीब 20 स्वागत द्वार बनाए गए है, जिन पर लाइट बहती नजर आएगी। जौहरी बाजार व्यापार मंडल महामंत्री कैलाश मित्तल ने बताया कि बाजार 13 नवंबर तक लाइट से जगमग रहेगा। इस बार बाजार में 6 दिन तक रोशनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : दिवाली के स्वागत में सज गए बाजार, पहली बार बिखरेंगे राजस्थानी लोकरंग, त्रिपोलिया से चन्द्रयान की उड़ान

ये बाजार भी सजकर तैयार
शहर के चांदपोल बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, किशनपोल, नेहरू बाजार, बापू बाजार सहित गलियों के बाजार भी सजकर तैयार हो चुके है। इन बाजारों केा अलग—अलग थीम पर सजाया गया है। गलियों के बाजारों में भी इस बार विशेष रोशनी की गई है। चांदपोल बाजार में छोटी चौपड़ पर समुद्र मंथन की झांकी को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं नंदी पर विराजे शिव की झांकी को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। 10 नवंबर को बाजार में रोशनी से जगमग होगा।