6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Chhoti Diwali 2023 : रूप चौदस पर बना का शुभ संयोग, छोटी दिवाली पर लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी, जानें प्रदोषकाल में दीपदान का मुहूर्त

Roop Chaturdashi 2023: कार्तिक कृष्ण त्रयोदशीयुक्त चतुर्दशी पर आज चित्रा नक्षत्र व प्रीति योग में नरक व रूप चतुर्दशी मनाई जा रही है। आज हनुमान जयंती पर्व भी मनाया जा रहा है। आज शाम को प्रदोष काल में नरक चतुर्दशी के निमित्त दीपदान किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Happy Chhoti Diwali 2023 : रूप चौदस पर बना का शुभ संयोग, लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी, जानें प्रदोषकाल में दीपदान का मुहूर्त

Happy Chhoti Diwali 2023 : रूप चौदस पर बना का शुभ संयोग, लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी, जानें प्रदोषकाल में दीपदान का मुहूर्त

जयपुर। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशीयुक्त चतुर्दशी पर आज चित्रा नक्षत्र व प्रीति योग में नरक व रूप चतुर्दशी मनाई जा रही है। आज हनुमान जयंती पर्व भी मनाया जा रहा है। आज शाम को प्रदोष काल में नरक चतुर्दशी के निमित्त दीपदान किया जाएगा। वहीं रविवार को अरूणोदय काल में प्रभात स्नान व दीपदान किया होगा।

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि रूप चौदस का त्योहार मनाया जा रहा है, आज प्रदोषकाल में शाम 5 बजकर 34 मिनट से रात 8 बजे तक दीपदान किया जाएगा। आगामी अरूणोदय काल में प्रभात स्नान व दीपदान किया जाएगा, अरुणोदय काल में सुबह 05:32 बजे से पहले प्रभात स्नान किया जाएगा।

माता लक्ष्मी का किया अभिषेक
नाहरगढ़ रोड माता लक्ष्मीजी मंदिर में आज विशेष कार्यक्रम हो रहे है। सुबह लक्ष्मी माता का दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद शुद्ध जल से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई और विशेष शृंगार किया गया। सांगानेरी गेट के पास आगरा रोड स्थित लक्ष्मी माता मंदिर में भी विशेष झांकी सजाई गई। माता के दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले ही धरती जगमग, देर रात तक खुल रहे जयपुर के बाजार, उमड़ रहे लोग, देखें Jaipur की रोशनी

आज हनुमान जन्मोत्सव का उल्लास भी
आज हनुमानजी का जन्मोत्सव भी मनाया जा रहा है। शहर के चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमानजी, चांदपोल हनुमानजी, खोले के हनुमानजी, घाट के बालाजी सहित शहर के सभी हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन हो रहे है। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह हनुमानजी महाराज को नवीन पोशाक धारण करवा कर मनमोहक शृंगार किया गया। सुबह से ही भक्त हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कर अपने आराध्य को प्रसन्न करने का जतन कर रहे हैं। इस मौके पर मंदिरों में रंग-बिरंगी झालरों और गुब्बारों से सजावट की गई है। हनुमानजी महाराज के 56 भोग की झांकियां सजाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग