1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Shubh Muhurt: दिवाली पर बना दुर्लभ संयोग, इस समय लक्ष्मी पूजन लाएगा सुख-समृद्धि, घर-घर जगमग

Diwali 2023: कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी पर आज स्वाति नक्षत्र के साथ आयुष्मान व सौभाग्य योग के विशेष संयोग के बीच दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। घर—घर दिवाली का उत्साह नजर आ रहा है।

2 min read
Google source verification
Diwali Shubh Muhurt: दिवाली पर बना दुर्लभ संयोग, इस समय लक्ष्मी पूजन लाएगा सुख-समृद्धि, घर-घर जगमग

Diwali Shubh Muhurt: दिवाली पर बना दुर्लभ संयोग, इस समय लक्ष्मी पूजन लाएगा सुख-समृद्धि, घर-घर जगमग

जयपुर। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी पर आज स्वाति नक्षत्र के साथ आयुष्मान व सौभाग्य योग के विशेष संयोग के बीच दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। घर—घर दिवाली का उत्साह नजर आ रहा है। बाजार में सुबह से रौनक है। शाम को प्रदोषकाल, वृषलग्न व सिंह लग्न में लक्ष्मी पूजन होगा। हालांकि व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सुबह से लक्ष्मी पूजन हो रहा है। लक्ष्मी पूजन का दौर आज दिन—रात चलेगा। शाम को घर—घर दीपदान होगा। लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 06:02 से 06:15 बजे तक रहेगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि आज 5 राजयोग के साथ 8 शुभ संयोग भी है। प्रदोषयुक्त अमावस्या होने से स्थिरलग्न व स्थिर नवांश में लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। इस दिन प्रदोषकाल शाम 5 बजकर 34 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। वहीं वृषभ लग्न शाम 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। वहीं सिंह लग्न मध्यरात्रि 12 बजकर 20 मिनट से रात 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

आज ये संयोग
दिवाली का त्योहार स्वाति नक्षत्र के विशेष संयोग में मनाया जा रहा है। स्वाति नक्षत्र आज रात 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस बीच लक्ष्मी पूजन सिद्धि दायक होगा। आज आयुष्मान व सौभाग्य योग का भी संयोग भी है। लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 06:02 से 06:15 बजे तक है, इस दौरान प्रदोषकाल, स्थिर वृषलग्न तथा कुम्भ का नवांश भी रहेगा। इस समय लक्ष्मी पूजन करना सुख—समृद्धि लेकर आएगा।

लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय : शाम 06:02 से 06:15 बजे तक
प्रदोष काल :- शाम 05:34 से रात 08:13 बजे तक
वृषलग्न :- शाम 05:50 से 7:47 बजे तक
सिंह लग्न :- मध्यरात्रि 12:20 बजे से से अंतरात्रि 02:36 बजे तक

चौघडिए के अनुसार लक्ष्मी पूजन का समय
चौघड़िए — समय
लाभ व अमृत — सुबह 9.29 से दोपहर 12.11 बजे तक
शुभ — दोपहर 1.32 से 2.52 बजे तक
शुभ, अमृत व चर का चौघड़िया - शाम 05:34 से रात 10:32 बजे तक
लाभ का चौघड़िया :- मध्यरात्रि 01:50 से अंतरात्रि 3:30 बजे तक

700 साल बाद बना संयोग
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि आज एक साथ 3 शुभ योग और 5 राजयोग का संयोग है, इनमें गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नामक योग शामिल है। इन राजयोगों का निर्माण शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु ग्रह स्थितियों के कारण हुआ है। लक्ष्मी पूजा के समय आयुष्मान, सौभाग्य और महालक्ष्मी योग भी है। दीपावली पर शुभ योगों की ऐसी स्थिति पिछले 700 सालों में नहीं बनी। इतने शुभ संयोग बनने से ये लक्ष्मी पर्व सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा।

लाभदायक गजकेसरी योग
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि वैदिक ज्योतिष में गजकेसरी योग को सम्मान और लाभ देने वाला माना जाता है। हर्ष योग धन लाभ, संपत्ति और प्रतिष्ठा बढ़ता है। काहल योग स्थिरता और सफलता देता है। वहीं, उभयचरी योग से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है। दुर्धरा योग शांति और शुभता बढ़ाता है। वहीं कई सालों बाद दीपावली पर दुर्लभ संयोग भी देखने को मिलेगा जब शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहा है।

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले ही धरती जगमग, देर रात तक खुल रहे जयपुर के बाजार, उमड़ रहे लोग, देखें Jaipur की रोशनी

इनकी आराधना करना सुख—समृद्धि दायक
ज्योतिषाचार्य डॉ रवि शर्मा ने बताया कि दीपावली की शाम को शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और धन के देवता कुबेर की पूजा-आराधना होती है। मान्यता है दीपावली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं, जहां साफ—सफाई के साथ विधिविधान से पूजा होती है, माता लक्ष्मी वहीं पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इस दिन दीपावली पूजा में श्रीसूक्त और विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करना श्रेष्ठ रहता है।

Story Loader