11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली से पहले स्वर्ग जैसा सुंदर नजारा देखेंगे जयपुर के लोग

जयपुर। दिवाली से पहले जयपुराइट्स को बड़ी सौगात मिलने वाली है। मानसरोवर में करीब 52 एकड़ जमीन पर बन रहे सिटी पार्क के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है और दिवाली से पहले यह जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Oct 18, 2022

दिवाली से पहले स्वर्ग जैसा सुंदर नजारा देखेंगे जयपुर के लोग

दिवाली से पहले स्वर्ग जैसा सुंदर नजारा देखेंगे जयपुर के लोग

जयपुर। दिवाली से पहले जयपुराइट्स को बड़ी सौगात मिलने वाली है। मानसरोवर में करीब 52 एकड़ जमीन पर बन रहे सिटी पार्क के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है और दिवाली से पहले यह जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। इस पार्क के निर्माण में 110 करोड़ रुपए की लागत आएगी। दोनों फेज पूरा होने के बाद सेंट्रल पार्क के बाद यह शहर का दूसरा सबसे बड़ा पार्क बन जाएगा।

इस पार्क के पहले फेज में होर्टिकल्चर वर्क, सिविल वर्क, जॉगिंग ट्रेक आदि का निर्माण कराया गया है, जबकि दूसरे फेज में एक बड़ा फाउंटेन स्क्वायर, 3 भव्य एंट्री प्लाजा, बॉटनीकल गार्डन, अपर लेक (वॉटर बॉडी), पार्किंग प्लेस और फूड कोर्ट का काम किया जाएगा। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए 3.5 किलोमीटर मीटर का जॉगिंग ट्रेक बनाया है, जिसके किनारे म्यूजिक सिस्टम इंस्टॉल किए गए है। यानि घूमते वक्त मंदी आवाज में म्यूजिक कानों को सुनाई देगा। पार्क में 17 स्कल्पचर के साथ चिल्ड्रन प्ले एरिया बनाया है। जिसमें बच्चों को खेलने की इजाजत होगी।

32 प्रजाति के पौधे लगाए

पार्क में हाउसिंग बोर्ड ने अलग-अलग 32 प्रजाति के पेड़-पौधे लगाए है। इनमें नीम, अर्जुन, पीपल, मीठा नीम, सीता अशोक, बांस, ईमली, टीक, कुसुम, सिल्वर ऑक, खजुर, रॉयल पाम, बालमखीरा, लाल-नीली, कदम, अमलतास, स्टार फ्रुट, गुलमोहर, शीशम, मोलसरी, बॉटल ब्रश, टर्मेनिलिया मेटालिका, पलास, टबेबुया, कनक चम्पा, चम्पा और फलदार पौधे शामिल हैं।


यह भी पढ़ें: जेडीए अधिकारियों ने कर दी गड़बड़ी, न्यू हैरिटेज सिटी की फिर जारी होगी अधिसूचना !



एंट्री प्लाजा होगा आकर्षण

इस पार्क के आकर्षण का केन्द्र यहां का भव्य एंट्री प्लाजा है। जहां एक वॉटर बॉडी भी बनाई है। तीन एंट्री गेट भी लोगों को आकर्षित करेंगे। साथ ही यहां लोगों के बैठने के लिए अत्याधुनिक 120 बैंच और 6 वॉटर पाेइंट बनाए गए है। एक एसटीपी बनाया है, जिसके ट्रीटेड पानी से पार्क में सिंचाई होगी। खास बात ये है की 65 मीटर सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जिसका ट्रायल कर लियागया है।पार्क के चारों तरफ फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट्स पर आने वाले लोग और पर्यटक अलग-अलग प्रांत और देशों के व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग