
दिवाली पर जगमग होगा गुलाबी नगर... कृष्ण की भक्ति में रंगेगा किशनपोल बाजार, चांदपोल बाजार की लाइटिंग होगी आकर्षण का केंद्र
जयपुर. दिवाली पर बाजारों में होने वाली सजावट इस बाद अलग दिखेगी। कोई बाजार आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर सजावट करेगा तो कोई बाजार तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई देगा। कुछ बाजार ऐसे में भी हैं जो स्वच्छता का संदेश देंगे। इसके लिए न सिर्फ जागरुकता से जुड़े होर्डिंग लगाएंगे बल्कि कचरा पात्र भी रखेंगे। धनतेरस से एक दिन पहले ज्यादातर बाजारों में लाइटिंग के स्विच ऑन हो जाएंगे। किशनपोल बाजार भगवान कृष्ण की भक्ति में रंगा नजर आएगा।
चांदपोल बाजार को अमृत महोत्सव थीम पर सजाया जाएगा। सजावट के दौरान चाइनीज लाइटों का उपयोग नहीं किया जाएगा। जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि छोटी चौपड़ पर स्वागत द्वार बनाया जाएगा।
किशनपोल बाजार में कृष्ण दरबार
-किशनपोल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष खूंटेटा ने बताया कि छोटी चौपड़ पर गेट बनाया जाएगा और उसके ऊपर भगवान कृष्ण का भव्य दरबार बनाया जाएगा।
-एमआइ रोड व्यापार मंडल के महासचिव सुरेश सैनी ने बताया कि पांच दिन तक दिवाली की सजावट होगी। पांच बत्ती पर चार दरवाजे बनाए जा रहे हैं। ढाई किमी में दोनों ओर सजावट की जाएगी।
ग्रेटर निगम से ये मिलेगी राहत
-ग्रेटर नगर निगम सीमा क्षेत्र में जो बाजार सजावट करेंगे, उन्हें सात दिन के लिए होर्डिंग लगाने की अनुमति होगी।
-यूडी टैक्स की दिवाली तक वसूली नहीं होगी। उसके बाद व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से बातचीत कर वसूली की जाएगी।
हैरिटेज निगम में बैठक आज
हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को निगम मुख्यालय में होगी। इसमें परकोटा के अलावा आस-पास बाजारों के व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
ग्रेटर नगर निगम इस बार से बेहतर सजावट करने वाले बाजार को सम्मानित करेगा। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और शहरवासियों को अच्छी लाइटिंग भी देखने को मिलेगी।
-शील धाभाई, कार्यवाहक महापौर, ग्रेटर नगर निगम
Published on:
13 Oct 2022 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
