वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को वेतन का 136 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है। इस वृद्धि के बाद अब यह बढ़कर 139 प्रतिशत हो गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा राज्य के पेंशनरों को भी देय होगा। जुलाई से सितम्बर माह के बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी तथा 1 अक्टूबर 2017 से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान दिया जाएगा। 1 जनवरी 2004 एवं उसके बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते-महंगाई राहत का भुगतान नकद देय होगा। इस वृद्धि से राज्य सरकार पर चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 320 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।