
साढ़े तीन वर्ष को मौलिक को 10 फीट खींचकर ले गया कुत्ता (फोटो- पत्रिका)
जयपुर: गोपालपुरा बाइपास स्थित गोविंदा कॉलोनी में बीते दिनों दिल दहला देने वाली घटना हुई। घर के बाहर खेल रहे साढ़े तीन साल के मौलिक सोनी नामक बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। घर के गेट से बच्चे को करीब 10 फीट खींचकर ले गया।
बता दें कि कॉलोनी के लोगों ने बच्चे को बचाने दौड़े तो कुत्ता छोड़कर भागा। बच्चे के पेट पर दो जगह काटने के निशान हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे के शरीर पर कपड़े ज्यादा होने की वजह से घाव कम हैं।
घटना के बाद बच्चा बाहर जाने से डरता है। बच्चे के पिता धीरज सोनी ने बताया कि 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे मौलिक अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। दोस्तों को छोड़ने पड़ोस में गया तो सड़क पर बैठे कुत्ते ने हमला कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम में संपर्क किया। धीरज सोनी ने बताया कि निगम को दो बार कहा कि 48 घंटे में गाड़ी आने की बात कही। मौके पर टीम आई। कुत्ता पकड़ में नहीं आया।
इसके बाद टीम मानसरोवर चली गई। फिर वापस लौटकर नहीं आई। घटना को पांच दिन हो चुके हैं। 18 फरवरी को निगम मुख्यालय में जाकर कॉलोनी की विकास समिति ने आवारा कुत्तों के आतंक और काटने की घटना के बारे में शिकायत दी। इसके बाद भी हलचल नहीं हुई।
शहर में कुत्ते हमला कर रहे हैं। इस मामले में जब पशु प्रबंधन शाखा उपायुक्त सीमा शर्मा से बात करना चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। न ही मैसेज का जवाब दिया। दरअसल, एसीबी की कार्रवाई में दो पशु चिकित्सकों के पकड़े जाने के बाद अब तक निगम में कामकाज ठप पड़ा है। अवैध डेयरियों से लेकर श्वानों के बधियाकरण के काम में लापरवाही बरती जा रही है।
Published on:
22 Feb 2026 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
